नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी, CM साय बोले- हर नागरिक के साथ खड़ी है सरकार

Nepal

रायपुर। Nepal में बाढ़ और भूस्खलन के कारण फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सहायता के लिए राज्य सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर सरकार ने प्रभावित नागरिकों की सुरक्षित वापसी और उन्हें जरूरी सहायता उपलब्ध कराने के लिए व्यवस्था शुरू की है।

राज्य के नागरिक या उनके परिजन नेपाल में फंसे लोगों की जानकारी, सहायता और सुरक्षित वापसी से जुड़ी जानकारी के लिए आपदा प्रबंधन हेल्पलाइन नंबर 1070 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा +91-771-2223471 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार अपने प्रत्येक नागरिक के साथ खड़ी है। नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन के कारण उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए सरकार फंसे हुए नागरिकों की सुरक्षित वापसी और उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए पूरी तत्परता से काम कर रही है।

राज्य सरकार ने नागरिकों और उनके परिजनों से अपील की है कि नेपाल में फंसे किसी व्यक्ति को सहायता की आवश्यकता होने पर तत्काल जारी हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें, ताकि आवश्यक जानकारी जुटाकर मदद पहुंचाई जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now