कांग्रेस के पूर्व विधायक ने फेसबुक में लिखा – ‘पाकिस्‍तान से युद्ध में भारत की हार सुनिश्चित’, बाद में कहा – ‘मेरा अकाउंट हैक हो गया’

April 27, 2025 8:58 PM
UD Minj

लेंस ब्‍यूरो। रायपुर

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के एक पूर्व विधायक ने एक ऐसी फेसबुक पोस्‍ट (UD Minj Facebook Post) कर दी कि उन्‍हें चौतरफा आलोचना का सामना करना पड़ा। बाद में उन्‍होंने यह कहकर पोस्‍ट हटा दी कि उनका फेसबुक अकाउंट हैक हो गया। कुनकुरी से विधायक रहे यूडी मिंज की फेसबुक पोस्‍ट आई कि अगर भारत पाकिस्‍तान से युद्ध करता है तो भारत की हार सुनिश्चित है, क्‍योंकि पाकिस्‍तान की तरफ से चीन भी लड़ेेेगा और ऐसी स्थिति में भारत की हार तय है। हालांकि बाद में फेसबुक में ही यूडी मिंज की तरफ से एक पोस्‍ट हुआ, जिसमें कहा गया कि उनका फेसबुक की बात कहकर भारत-पाकिस्‍तान वाले फेसबुक पोस्‍ट को हटा दिया। साथ ही कहा कि लिखा कि उन्‍होंने फेसबुक पोस्‍ट से सपोर्ट मांगा है। यूडी मिंज के फेसबुक पोस्ट को बीजेपी ने सोशल मीडिया में शेयर किया है। बीजेपी ने एक्स अकाउंट में शेयर किया कि कांग्रेस के पूर्व विधायक यूडी मिंज, इनकी भाषा देखकर लग रहा है जैसे ‘पाकिस्तान के पेरोल’ पर है। वहीं, यूडी मिंज की सफाई को कांग्रेस मीडिया विभाग ने सोशल मीडिया में शेयर किया।

UD Minj Facebook Post: पहले पढ़ें वो पोस्‍ट जिससे बवाल मचा

”जो आज पाकिस्तान के विरुद्ध निर्णायक युद्ध की बात कर रहे हैं, वे जान लें कि इस बार पाकिस्तान के साथ साथ भारत को चीन से भी लड़ना होगा और ऐसी स्थिति में भारत की हार सुनिश्चित है। पीओके के महत्वपूर्ण हिस्से में चीन ने अंधाधुंध निवेश किया है। पुराने सिल्क रोड को खोल दिया गया है। यही हाल बलूचिस्तान का भी है। ग्वादर पोर्ट को चीन ने डेवलप किया है और उसकी सेना सुरक्षा कर्मियों के नाम पर वहाँ पर तैनात है। बलूच विद्रोहियों की औकात नहीं है कि वे चीनी सैनिकों का मुक़ाबला कर सके। यही दोनों जगह हैं जहां से पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी ऑपरेट करते हैं । एटबबाबाद भी इन्हीं जगहों में है, जहाँ से लश्कर ए तैयबा का नेटवर्क काम करता है। अब अगर भारत इन स्थानों पर सीधे हमला करे तो चीन स्वतः इस युद्ध में पाकिस्तान के साथ खड़ा हो जाएगा। नतीजा सोच लीजिए। इसलिए पुलवामा पार्ट २ के बाद बालाकोट कौवा मार स्ट्राइक पार्ट २ के लिए तैयार रहिए। जहां तक बात इकोनॉमी की है तो भारत अगर पूरी तरह से युद्ध में जाता है तो देश की अस्सी करोड़ आबादी को राशन देने के पैसे छः महीने में ही ख़त्म हो जाएँगे। मुद्रास्फीति दर वैसे ही डबल डिजिट में है, कहाँ तक जाएगी ये पता नहीं है । डॉलर के अलावे भी अन्य वैश्विक मुद्राओं के मुक़ाबले रुपया २.५% कमजोर हुआ है। अमरीकी टैरिफ के चलते निर्यात न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया है। देश में बेरोजगारी पिछले पैंतालिस साल में सबसे ज़्यादा है। महंगाई बेलगाम हो गई है । ऐसी स्थिति में कोई भी युद्ध आत्मघाती होगा और दोनों देशों की मेहनतकश जनता पर असहनीय बोझ पड़ेगा। यह समय भारत, पाकिस्तान और चीन के लीडरशिप को साथ बैठ कर आतंकवाद की समस्या का निदान ढूँढने का है, किसी भी प्रकार का political expediency में जाने का नहीं।  वैसे जो भारतीय युद्ध के समर्थन में हैं, उन सबको अग्नीवीर बना कर बॉर्डर पर भेज देना चाहिए।”

इस फेसबुक पोस्‍ट के बाद बवाल मचा तो उन्‍होंने फेसबुक से पोस्‍ट डिलीट की और फिर लिखा-

”प्रिय मित्रों, मैं आप सभी को सूचित करना चाहता हूँ कि मेरा फेसबुक अकाउंट हाल ही में हैक हो गया है। इस दौरान मेरे अकाउंट से कुछ ऐसी गतिविधियाँ हुई हैं, जो मेरे नियंत्रण में नहीं थीं, और इससे कुछ गलतफहमियाँ पैदा हो सकती हैं। मैं इस असुविधा के लिए दिल से माफी मांगता हूं। मैंने इस समस्या को ठीक करने के लिए फेसबुक सपोर्ट से संपर्क किया है और अपने अकाउंट को सुरक्षित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठा रहा हूं। कृपया मेरे अकाउंट से आए किसी भी संदिग्ध मैसेज, लिंक या पोस्ट पर ध्यान न दें और न ही उसका जवाब दें। आपके सहयोग और समझदारी के लिए धन्यवाद।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories