IED ब्लास्ट में CRPF के दो जवान घायल, इलाज के लिए लाए गए रायपुर

IED blast

बस्तर। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सलियों की लगाई आईईडी के ब्लास्ट होने से दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दंतेवाड़ा के बारसूर में यह ब्लास्ट हुआ है। दोनों घायल जवान CRPF के थे। पहले उन्हें अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन फिर प्रारंभिक इलाज के बाद जवानों को रायपुर लाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार बारसूर पल्ली मार्ग में आईईडी ब्लास्ट हुआ है। बारसूर पल्ली मार्ग के सात धार के पास सीआरपीएफ की 195वीं बटालियन के जवान एरिया डॉमिनेशन पर निकले थे। तभी एक जवान का पैर आईईडी में पड़ा और ब्लास्ट हो गया।

मालेवाही थाना क्षेत्र में 195 वाहिनी मुख्यालय से सातधार और मालेवाही के मध्य एंटी नक्सल ऑपरेशन के तहत एरिया डोमिनेशन और डिमाइनिंग के लिए टीम रवाना हुई थी। तभी सुबह साढ़े 10 बजे सातधार पुल से 800 मीटर आगे नक्सलियों के लगाए प्रेशर आईईडी के चपेट में आने से दो जवान घायल हो गए हैं।

इन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल दंतेवाड़ा में भर्ती किया गया है। घायलों में इंस्पेक्टर दीवान सिंह गुर्जर और आरक्षक आलम मुनेश हैं। बाद में जवानों को बेहतर उपचार हेतु एयरलिफ्ट कर रायपुर उच्च सेंटर शिफ्ट किया गया।

नाराणपुर में 16 माओवादियों ने किया सरेंडर

दंतेवाड़ा में आईईडी ब्लास्ट की घटना के बीच नारायणपुर में 16 माओवादियों ने पुलिस के सामने सरेंडर किया। ये सभी नक्सलियों के सैफ हाऊस लंका और डूंगा जैसे घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में एक्टिव थे।

सरेंडर करने वाले जनताना सरकार सदस्य, पंचायत मिलिसिया डिप्टी कमांडर, पंचायत सरकार सदस्य, पंचायत मिलिसिया सदस्य और न्याय शाखा अध्यक्ष थे, जिन्होंने मुख्य धारा में जुड़ने की शपथ ली ।

इस वर्ष 164 बड़े/छोटे कैडर के माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पित माओवादियों को प्रोत्साहन राशि 50 हजार का चेक दिया गया। इन सभी को नक्सल उन्मूलन नीति के तहत मिलने वाली सभी प्रकार की सुविधाएं दिलाई जाएंगी।

सरेंडर नक्सलियों ने इंट्रोगेशन में किया खुलासा कि शीर्ष कैडर के माओवादी लीडर्स आदिवासियों के सबसे बड़े और असली दुश्मन, समानता और न्याय के झूठे सपने दिखाकर बस्तर के लोगों गुलाम बनाते हैं।

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। द लेंस से पहले दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर, नवभारत में क्राइम रिपोर्टर, नईदुनिया में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट और पत्रिका अखबार में रिपोर्टर के तौर पर 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now