TMC ने किया राज्यसभा के 4 उम्मीदवारों के नामों को ऐलान, जानें ममता इस बार किसे दे रहीं हैं मौका?

Mamata Banerjee

लेंस न्यूज। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए अपने चार उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। पार्टी प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इन नामों पर मुहर लगा दी है।

पहला नाम बाबुल सुप्रियो का है। बाबुल भाजपा में रहे हैं और वर्तमान में टीएमसी से विधायक हैं। इसके अलावा पश्चिम बंगाल के पूर्व डीजीपी राजीव कुमार, वरिष्ठ वकील मेनका गुरुस्वामी और बंगाली फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी अभिनेत्री कोयल मल्लिक हैं।

बाबुल सुप्रियो पूर्व केंद्रीय मंत्री और वर्तमान टीएमसी विधायक हैं। कभी भाजपा का बड़ा चेहरा रहे बाबुल सुप्रियो अब राज्यसभा में टीएमसी का प्रतिनिधित्व करते नजर आ सकते हैं।

राजीव कुमार पश्चिम बंगाल के पूर्व डीजीपी रहे हैं और हाल ही में सेवानिवृत्त हुए हैं। राजीव कुमार कई संवेदनशील मामलों को लेकर सुर्खियों में रहे। अब उन्हें संसद के ऊपरी सदन में भेजने का फैसला लिया गया है।

मेनका गुरुस्वामी वरिष्ठ वकील और संवैधानिक अधिकारों की पैरोकार हैं। उनके चयन को नागरिक अधिकारों और कानूनी मुद्दों पर पार्टी की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।

कोयल मल्लिक बंगाली फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। सांस्कृतिक जगत से इस नाम को जोड़कर टीएमसी ने एक अलग संदेश देने की कोशिश की है।

दरअसल, 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव होने हैं। देश के 10 राज्यों की 37 सीटों पर मतदान होगा, जिनमें से 5 सीटें पश्चिम बंगाल की हैं।

विधायकों की संख्या के आधार पर टीएमसी को चार सीटें और भारतीय जनता पार्टी को एक सीट मिलना लगभग तय माना जा रहा है।

राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, इन नामों के जरिए ममता बनर्जी ने प्रशासन, कानून, संस्कृति और राजनीति—चारों क्षेत्रों को संतुलित करने की रणनीति अपनाई है।

यह भी पढ़ें : बाइज्जत बरी केजरीवाल बोले- ‘शराब घोटाला आजाद भारत का सबसे बड़ा राजनीतिक षड्यंत्र, मैं कट्टर ईमानदार’

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। द लेंस से पहले दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर, नवभारत में क्राइम रिपोर्टर, नईदुनिया में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट और पत्रिका अखबार में रिपोर्टर के तौर पर 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories