नई दिल्ली। वाशिंगटन डीसी के लोगन सर्कल मोहल्ले में गुरुवार को चार लोगों को गोली मार दी गई। इस घटना के बाद व्हाइट हाउस (White House)से लगभग एक मील उत्तर में पुलिस की भारी तैनाती की गई है। यह जानकारी न्यूज़ एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस (AP) ने दी।
इलाके में कई जगह पुलिस के साथ मुठभेड़ चल रही है। यहअधिकारियों ने व्यापारिक प्रतिष्ठानों, एक चर्च और आवासीय इमारतों को कॉर्डन ऑफ कर दिया। मेट्रोपॉलिटन पुलिस डिपार्टमेंट (MPD) ने जनता से इलाके से दूर रहने की अपील की है।
AP के अनुसार, पुलिस ने तुरंत चारों पीड़ितों की पहचान या उनकी हालत, गोली लगने की सटीक जगहें या हिंसा का कारण नहीं बताया।शूटिंग 15वीं और P स्ट्रीट NW के चौराहे के पास रिपोर्ट हुई।
वाशिंगटन पोस्ट ने बताया कि पुलिस संदिग्ध की तलाश कर रही है और MPD के प्रवक्ता ऑफिसर ली लेपे ने घटना को किसी एक शूटर द्वारा अंजाम दिए जाने का दावा किया। लेपे ने कहा कि पुलिस के पास अभी संदिग्ध का कोई विवरण नहीं है।
पुलिस के जवाबी ऑपरेशन में कई आपातकालीन टीमें शामिल है। आस-पास की सड़कें बंद कर दी गईं और निवासियों तथा आगंतुकों को दूर रहने को कहा गया। फेडरल ब्यूरो ऑफ अल्कोहल, टोबैको, फायरआर्म्स एंड एक्सप्लोसिव्स (ATF) ने भी स्थानीय अधिकारियों की सहायता के लिए FBI एजेंट भेजे हैं।











