जापान के नागोया शहर 20 वें एशियन गेम्स (Asian Games)की ओपनिंग सेरेमनी शुरू हो गई हैं , फ्लैग मार्च में भारतीय दल से शूटर मनु भाकर और सीनियर कबड्डी खिलाड़ी पवन सहरावत ने लहराया तिरंगा |
नागोया के पालोमा मिजुहो स्टेडियम में संगीतकार तारो हाकासे के वायलन म्यूजिक से सेरेमनी की शुरुआती हुई। इसके बाद अभिनेत्री कीको टोडा ने जापान का राष्ट्रगान गाया। फ्लैग मार्च में 45 देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
जापान तीसरी बार एशियन गेम्स की मेजबानी कर रहा है। इससे पहले 1958 में टोक्यो और 1994 में हिरोशिमा में इन खेलों का आयोजन हुआ था।
भारत ने पिछले एशियन गेम्स की तुलना में इस बार छोटा दल भेजा है। 2022 में चीन के हांगझोउ में हुए एशियन गेम्स में भारत के 661 खिलाड़ी शामिल हुए थे। इनमें 333 पुरुष और 328 महिलाएं थीं।
एशियन गेम्स पहली बार 1951 में नई दिल्ली में हुए थे। तब 11 देशों ने 6 खेलों में हिस्सा लिया था। भारत ने अब तक दो बार, 1951 और 1982 मे, इन खेलों की मेजबानी की है।
भारत के 501 खिलाड़ी 36 खेलों में उतरेंगे। इनमें 267 पुरुष और 234 महिलाएं हैं। 314 खिलाड़ी पहली बार एशियन गेम्स में हिस्सा ले रहे हैं।












