आईआईटी बॉम्बे के छात्र ने की सुसाइड मचा बवाल

नई दिल्ली। आईआईटी (IIT) बॉम्बे के सेकंड ईयर के 19 वर्षीय छात्र को शुक्रवार को उसके कमरे में मृत पाया गया है। जिसके बाद पूरे कैंपस में बवाल मच गया है। इस मामले पर कांग्रेस और कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है।

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद पवन खेड़ा ने एक्स पर लिखा है कि आईआईटी बॉम्बे में सेकंड ईयर के छात्र ने आत्महत्या कर ली उसे फ़ोन का इस्तेमाल करके परीक्षा का पेपर चैटजीपीटी पर डालते हुए पकड़ा गया था। आईआईटी बॉम्बे का कहना है कि उसके ख़िलाफ़ कोई कार्रवाई नहीं की गई थी, उसके इंस्ट्रक्टर और एचओडी ने उससे बात की थी और उसे बताया था कि इससे उसके पढ़ाई के भविष्य पर कोई असर नहीं पड़ेगा।”

पवन खेड़ा ने कहा है कि अब छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं और डायरेक्टर के इस्तीफ़े की मांग कर रहे हैं। संस्थान की बात को सही मानें, तब भी इस घटना से यह सवाल उठना चाहिए कि छात्रों पर कितना दबाव है और देश के बड़े संस्थानों में भी मानसिक स्वास्थ्य के लिए मदद की व्यवस्था कितनी कम है।”

कॉकरोच जनता पार्टी फ़ाउंडर अभिजीत दीपके ने एक्स पर लिखा है कि दूर-दराज़ के आदिवासी इलाक़ों में छात्रों की मौत हो रही है और मुंबई जैसे बड़े शहर में भी छात्र मर रहे हैं. यह संकट हर जगह है. छात्रों की ज़िंदगी को ज़रूरी मानने से पहले और कितने छात्रों की जान जाएगी?”

इस मामले पर डीसीपी दत्तात्रेय नलवाडे ने मीडिया को बताया कि आईआईटी के स्टूडेंट्स इकट्ठा हुए और उन्होंने अपनी माँगों को लेकर प्रदर्शन करना शुरू किया।आईआईटी प्रशासन उनके साथ चर्चा करके समाधान निकालने का प्रयास कर रहा है।गौरतलब है कि स्टूडेंट डायरेक्टर से इस्तीफ़े की मांग कर रहे हैं और कॉलेज प्रशासन से इस तरह के मामला दोबारा न आने को लेकर आश्वासन मांग रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now