महुआ मोइत्रा पर नदिया के तेहट्ट में फेंके गए अंडे

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में कृष्णानगर की तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा को बुधवार को नदिया जिले के तेहट्ट इलाके में एक बार फिर विरोध का सामना करना पड़ा। कुछ लोगों ने उनपर अंडे फेंके और घेरकर प्रदर्शन किया।

महुआ ने फेसबुक लाइव के जरिए पूरे घटनाक्रम को सामने रखा और दावा किया कि पुलिस की मौजूदगी में स्थानीय भाजपा नेताओं ने उनके खिलाफ यह कार्रवाई की। पुलिस ने कोई कदम नहीं उठाया। मालूम हो कि महुआ पर इससे पहले भी उनके संसदीय क्षेत्र में अंडे फेंके जाने की घटना हो चुकी है।

महुआ ने इसके विरुद्ध कलकत्ता हाई कोर्ट का रूख किया था। अदालत ने तृणमूल सांसद को पुलिस सुरक्षा देने का निर्देश दिया था। अदालत ने कहा था कि महुआ के अपने संसदीय क्षेत्र में दौरे के दौरान दो पुलिसकर्मी उनके साथ रहेंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now