सरगुजा में भाजपा जिला अध्यक्ष, कांग्रेस महामंत्री समेत 7 के खिलाफ कोर्ट ने दिए FIR दर्ज करने के निर्देश, करोड़ों रुपए की जमीन  का मामला

June 23, 2025 3:31 PM

सरगुजा। सरगुजा कोर्ट ने भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया, कांग्रेस महामंत्री राजीव अग्रवाल समेत 7 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। पूरा मामला जमीन खरीदी बिक्री से जुड़ा हुआ है। इन पर अंबिकापुर स्थित भूमि के खरीद बिक्री के एक प्रकरण में एक करोड़ 34 लाख 84 हजार रुपए के गबन एवं 70 व 75 वर्षीय अनपढ़ ग्रामीण महिला से धोखाधड़ी करने का आरोप है। Congress BJP

कोर्ट ने भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया कांग्रेस जिला महामंत्री राजीव अग्रवाल सहित कुल सात लोगों के खिलाफ अभियोग पंजीबद्ध करने तथा एफआईआर कर, उसकी कॉपी  दो सप्ताह के भीतर न्यायालय में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।

दरअसल, अंबिकापुर स्थित एक अनपढ़ महिला किस कुल प्लॉट 10 कुल रकबा 2870 है। इसके खरीदी ब्रिकी के लिए कुल रकम 01 करोड़ 75 लाख रुपये में सौदा किया गया था। सौदे के अनुरूप परिवादीगणों को 40 लाख 16 हजार रूपये दिया गया है। शेष बकाया रकम 1 करोड़ 34 लाख 84 हजार रुपये शेष है। इन पैसों को सातों आरोपियों ने आपस में बांट लिया। महिला के परिवार ने जमीनी विवाद का भाजपा और कांग्रेस नेता ने फायदा उठा कर ठगी की है। महिला के साथ जितने रुपयों का एग्रीमेंट हुआ उससे आधी रकम भी नहीं दी गई। कोर्ट ने इस मामले में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।

जानकारी के मुताबिक, महिला ने इससे पहले  पुलिस अधीक्षक अंबिकापुर, पुलिस महानिरीक्षक अंबिकापुर को शिकायत की थी। लेकिन, महिला की शिकायत पर न तो थाना प्रभारी, पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस महानिरीक्षक किसी के द्वारा कोई जांच की कार्यवाही नहीं की गई। इसके बाद महिला ने कोर्ट में आवेदन दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now