वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट विनय शर्मा नहीं रहे

Vinay Sharma

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट विनय शर्मा का आज शाम निधन हो गया। वे लगभग 65 वर्ष के थे। अंतिम संस्कार उनके पुत्र के आने के बाद किया जाएगा।

विनय शर्मा ने दैनिक देशबन्धु और दैनिक भास्कर जैसे समाचार पत्रों में वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं। वे पत्रकारिता जगत में अपनी प्रतिबद्धता, सौम्यता और उत्कृष्ट फोटोग्राफी के लिए विशेष रूप से पहचाने जाते थे।

वे श्रीमती अपराजिता शर्मा के पति, अमित शर्मा एवं अमृता के पिता, तथा प्रसिद्ध उद्घोषक कमल शर्मा के अनुज थे। रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर व अन्य पदाधिकारियों ने उनके निधन पर श्रद्धांजलि व्यक्त की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now