कामरेड बी. सान्याल का पार्थिव देह रायपुर मेडिकल कॉलेज को किया गया दान

July 22, 2025 10:19 PM
B Sanyal

रायपुरl बीमा कर्मियों के अप्रतिम नेता तथा मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के छत्तीसगढ़ के शीर्ष नेता का. बी सान्याल का पार्थिव देह चिकित्सकीय शिक्षा व शोध हेतु जे एन एम मेडिकल कालेज रायपुर को दान कर दिया गयाl  इसके पूर्व  उनके टिकरापारा स्थित निवास में अंतिम दर्शन एवं श्रद्धांजलि सभा आयोजित किया गया था। इसमें राजनीति, ट्रेड यूनियन, रंगकर्म, पत्रकार व समाज के विविध क्षेत्रों से जुड़े सैकड़ों लोगों ने उपस्थित होकर उनके योगदान का स्मरण किया और शोषण के खिलाफ उनके संघर्ष को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। B Sanyal

ऑल इंडिया इंश्योरेंस एम्पलाइज एसोसिएशन के देश के विभिन्न भागों से राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने रायपुर आकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया l सेंट्रल जोन इंश्योरेंस एम्पलाइज एसोसिएशन, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन्स, रायपुर डिवीजन इंश्योरेंस एम्पलाइज यूनियन, आल इंडिया इंश्योरेंस पेंशनर्स एसोसिएशन, आल इंडिया बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन, फेडरेशन ऑफ मेडिकल एंड सेल्स प्रमोशन यूनियन, संयुक्त ट्रेड यूनियन कौंसिल, जनम , इप्टा, पेंशनर एसोसिएशन, विभिन्न सामाजिक संगठन से जुड़े प्रदेश भर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी अंतिम विदाई के अवसर पर उनके प्रति आदरांजलि प्रस्तुत की l

श्रद्धांजलि सभा के बाद माकपा के राज्य कार्यालय नूरानी चौक में पार्टी नेताओं व सदस्यों ने पुष्पांजलि अर्पित की गईl  एल आई सी कार्यालय में भी उनके पार्थिव देह पर भारतीय जीवन बीमा निगम के मंडल प्रबंधक राजेश कुमार सिंह एवं बड़ी संख्या में अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कीl श्रद्धांजलि सभा को AIIEA के महासचिव का. श्रीकांत मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष का.अमानुल्ला खान, अध्यक्ष का.वी  रमेश, कोषाध्यक्ष बी एस रवि, वेस्टर्न जोन के पूर्व अध्यक्ष आर एन पाटने, अध्यक्ष अनिल ढोकपांडे, ईस्ट सेंट्रल जोन के महासचिव त्रिनाथ दौरा, साउथ सेंट्रल जोन के महासचिव टी वी एन एस रवीन्द्रनाथ, लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष, जितेंद्र महापात्र, माकपा सचिव मंडल सदस्य  वकील भारती, सीटू के राज्य महासचिव एम के नंदी, पेंशनर एसोसिएशन के राष्ट्रीय सहसचिव,  अतुल देशमुख, सेंट्रल जोन के अध्यक्ष अजीत केतकर, महासचिव  का. धर्मराज महापात्र ने संबोधित किया।

उनहोंने कहा कि का. बी सान्याल जीवन भर मजदूरों किसानों के हक में, सांप्रदायिकता के खिलाफ एवं समानता पर आधारित शोषण विहीन समाज व्यवस्था की स्थापना हेतु समझौता विहीन संघर्ष करते रहे l उन्होंने संगठित व असंगठित दोनों श्रेणियों के कामगारों हेतु संघर्ष कियाl LIC के ट्रेड यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष होने के नाते राष्ट्रीयकृत बीमा उद्योग की रक्षा के संघर्ष को उन्होंने योजनाबद्ध रूप से आगे बढ़ाया l उन्हें मेहनतकशों की वर्गीय विचारधारा पर पूर्ण विश्वास था l देश भर में ट्रेड यूनियन आंदोलन की कतारों में उन्हें अत्यधिक सम्मान के साथ देखा जाता थाl उनके बताए रास्ते पर चलते हुए उनके सपनों को पूरा करने की जिम्मेदारी हम सब पर है।

इसके लाल झंडो, बैनर व पोस्टर्स से सुसज्जित उनकी अंतिम यात्रा आरम्भ हुईl का. सान्याल को लाल सलाम, का. सान्याल अमर रहे जैसे जोशपूर्ण नारों के साथ रायपुर के प्रमुख मार्गों तथा माकपा कार्यालय नूरानी चौक से होती हुई उनकी अंतिम यात्रा मेडिकल कालेज में जाकर समाप्त हुईl यहां जोरदार नारेबाजी के बीच उनके परिजनों द्वारा उनके पार्थिव शरीर को कालेज की एनाटॉमी विभाग की प्रमुख डाक्टर ज्योति अग्रवाल को सौंपा गया।

नितिन मिश्रा

नितिन मिश्रा, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 3 वर्षों का अनुभव है। रायपुर में 2023 से द सूत्र में रिपोर्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान क्राइम, राजनीति, नगर निगम, आंदोलन और जनहित से जुड़ी खबरें की। द सूत्र के बाद सैटेलाइट चैनल TV 24 और ASIAN NEWS में काम किया। इस दौरान नितिन मिश्रा ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, कल्‍चरल, स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज, डिफेंस और ग्राउंड जीरो से रिपोर्टिंग की हैं। वर्तमान में नितिन पत्रकारिता एवं जनसंचार में Ph.D कर रहें हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories