रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वरिष्ठ पत्रकार आर. कृष्णा दास को अपना सलाहकार नियुक्त कर दिया है। इस भूमिका में वे मुख्यमंत्री को मुख्य रूप से मीडिया से जुड़े मुद्दों और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर सलाह-मशविरा देंगे।
सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, सलाहकार पद संभालते ही श्री कृष्णा दास को कैबिनेट मंत्री के समान दर्जा मिलेगा। साथ ही उन्हें राज्य सरकार के विशेष सचिव स्तर की अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। आर. कृष्णा दास लंबे समय से बिजनेस स्टैंडर्ड अखबार में छत्तीसगढ़ प्रमुख के तौर पर सक्रिय रहे हैं।









