मध्यप्रदेश में कुएं में जा गिरी वैन, 12 लोगों की मौत, बचाने उतरे युवक की भी गई जान

road accident in mandsaur

भोपाल। मध्य प्रदेश के मंदसौर में रविवार को बाइक से टकराकर एक वैन कुएं में जा गिरी। इस हादसे (Road accident in mandsaur) में 12 लोगों की मौत हो गई है। कुएं मे गिरे लोगों को बचाने के लिए कुएं में उतरे व्यक्ति की भी दम घुटने से जान चली गई। घटना की सूचना मिलते ही प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा मौके पर पहुंचे और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।

जानकारी के अनुसार मंदसौर जिले के नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम काचरिया में रविवार एक बाइक से कार की टक्कर के बाद अनियंत्रित कार कुएं में जा गिरी। जिससे कार सवार 8 लोग और बाइक सवार 1 व्यक्ति की मौत की मौत हो गई। वहीं, कुएं में बचाने गए एक स्थानीय निवासी की भी मौत हो गई है। कार सवार दो अन्य लोगों की भी मौत हो गई है।

जानकारी के मुताबिक कार में सवार सभी लोग रतलाम जिले के ताल से मंदसौर जिले के ग्राम आंतरि माताजी के माता मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे। रविवार दोपहर करीब 2 बजे यह भीषण सड़क हादसा हुआ। एक बेकाबू ईको वैन ने पहले बाइक को टक्कर मारी, फिर खुद बिना मुंडे कुएं में जा गिरी।  इस घटना के तत्काल बाद मल्हारगढ़ एसडीओपी नरेंद्र सोलंकी और एडिशनल एसपी गौतम सोलंकी मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस बल के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया।

इस हादसे में लोगों की जान बचाने वाले मनोहर सिंह निवासी संजीत जिला मन्दसौर, मोटरसाइकिल सवार गोबर सिंह निवासी सीतामऊ जिला मन्दसौर के साथ कार सवार कन्हैयालाल कीर निवासी जोगिपिपलिया जिला रतलाम, नागू सिंह निवासी जोगिपिपलिया जिला रतलाम, पवन कीर निवासी खोजनखेड़ा जिला रतलाम, धर्मेंद्र सिंह निवासी खोजनखेड़ा जिला रतलाम, आशा बाई निवासी खोजनखेड़ा जिला रतलाम, मधु बाई निवासी खोजनखेड़ा जिला रतलाम, मांगू बाई निवासी खोजनखेड़ा जिला रतलाम, राम कुंवर निवासी खोजनखेड़ा जिला रतलाम के रूप में पहचान की गई है। 

छत्तीसगढ़ के रायपुर से नहीं जाएंगे पाकिस्तानी, पुलिस विभाग को नहीं मिला आदेश, रायपुर में 18 सौ से ज्यादा पाकिस्तानी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories