शहडोल में पुलिस को देखकर तालाब में कूदे 4 नाबालिग, तीन की मौत, पुलिस पर लगे गंभीर आरोप

शहडोल। शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन नाबालिगों की डूबने से मौत हो गई, जबकि एक किशोर ने तैरकर अपनी जान बचा ली। घटना चौपाटी के पीछे झूला पुल के पास स्थित तालाब की है।(Shahdol incident)बताया जा रहा है कि चारों किशोर तालाब किनारे मौजूद थे, तभी पुलिस पेट्रोलिंग वाहन को देखकर उनके पानी में कूदने की बात सामने आई। हालांकि, पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। रेस्क्यू कर तीनों के शव बाहर निकाले गए। घटना के बाद जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर भी लोगों ने नाराजगी जताई। एसपी डॉ. संजय कुमार अग्रवाल के मुताबिक, बच्चों के तालाब में कूदने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। की घटना बेहद पीड़ादायक और चिंताजनक है।

अचानक तालाब में कूद गए युवक

घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत चौपाटी के पीछे स्थित तालाब के पास शाम 7:30 से 7:45 बजे के बीच हुई। शुरुआती जानकारी के अनुसार ये चारों युवक तालाब के पास मौजूद थे। तभी पुलिस की गश्ती गाड़ी को देखकर वे अचानक तालाब में कूद गए। एक युवक बच निकला, जबकि बाकी तीन गहरे पानी में डूब गए।

तीन युवकों की मौत

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली और सोहागपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्टेट डिजास्टर इमरजेंसी रिस्पॉन्स फोर्स (SDERF) को भी बुलाया गया। बचाव दल ने करीब एक घंटे तक सघन तलाशी अभियान चलाया। तीनों युवकों को बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया, अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान समीर बंशकार, गौरव बंशकार और दुर्गेश बंशकार के रूप में हुई है, यह सभी घरोला इलाके के रहने वाले थे। चौथे युवक पुष्पेंद्र की हालत गंभीर है, जिला अस्पताल में उसका इलाज जारी है।

अस्पताल में मचा जमकर बवाल बवाल

डूबने की खबर फैलते ही मौके पर सैकड़ों लोग जमा हो गए। भीड़ और तनावपूर्ण स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को अतिरिक्त बल तैनात करना पड़ा। शवों को जिला अस्पताल ले जाया गया। एक को मोटरसाइकिल पर और दो को पुलिस वाहन में। वहां मौजूद परिजनों ने हंगामा खड़ा कर दिया। उनका आरोप था कि जब युवकों को अस्पताल लाया गया तो वहां कोई डॉक्टर या मेडिकल स्टाफ मौजूद नहीं था। घटना की जानकारी मिलने के बाद तहसीलदार अस्पताल पहुंचे। सिटी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस राजेंद्र मोहन दुबे ने पुष्टि की कि चार युवक तालाब में कूद गए थे, जिनमें से एक बच गया और तीन डूब गए।

प्रशासन ने दिए जांच के आदेश

इस घटना को लेकर पुलिस पर लगे आरोपों को देखते हुए जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया है। प्रशासन ने तीन सदस्यीय समिति से जांच कराने का आदेश दिया है, जिसमें एक एडिशनल कलेक्टर, एक सिविल सर्जन और एक एडिशनल सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस शामिल हैं। समिति को एक हफ्ते के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा गया है। प्रशासन ने मृतकों के प्रत्येक परिवार को तत्काल 25,000 रुपये की आर्थिक सहायता देने की भी मंजूरी दी है।

पुलिस ने क्या कहा

घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि युवक वहां से क्यों भागे और तालाब में क्यों कूदे, इसका सटीक कारण अभी पता नहीं चल पाया है। जांच से ही पूरी घटनाक्रम का पता चलेगा। इस दुखद घटना ने तीन परिवारों को गहरे शोक में डाल दिया है।

नितिन मिश्रा

नितिन मिश्रा फ्रीलांस जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 3 वर्षों का अनुभव है। रायपुर में 2023 से द सूत्र में रिपोर्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान क्राइम, राजनीति, नगर निगम, आंदोलन और जनहित से जुड़ी खबरें की। द सूत्र के बाद सैटेलाइट चैनल TV 24 और ASIAN NEWS में काम किया। इस दौरान नितिन मिश्रा ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, कल्‍चरल, स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज, डिफेंस और ग्राउंड जीरो से रिपोर्टिंग की हैं। वर्तमान में नितिन पत्रकारिता एवं जनसंचार में Ph.D कर रहें हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories