पुणे मर्डर केस में नया खुलासा, हत्या से एक दिन पहले कैफे में मिले सिया और चेतन, यहां बना था खाई में धक्का देने का प्लान

CCTV में हाथ पकड़कर प्लानिंग करते दिखे दोनों, बैकअप में सड़क हादसे का भी था इंतजाम

Pune murder case: पुणे के लोहागढ़ किले हत्याकांड में नया मोड़ आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 26 वर्षीय केतन अग्रवाल की हत्या से एक दिन पहले यानी 17 जून को आरोपी सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी एक कैफे में मिले थे। न्यूज एजेंसी IANS के मुताबिक, इसी कैफे में दोनों ने लोहागढ़ किले से केतन को खाई में धक्का देने की अंतिम योजना बनाई। कैफे का CCTV फुटेज भी पुलिस को मिल गया है जिसमें दोनों हाथ पकड़कर बात करते दिख रहे हैं।

पुलिस जांच में सामने आया है कि अगर किले का प्लान फेल हो जाता तो 20 जून के बाद सड़क हादसे का बैकअप प्लान भी तैयार था। केतन को खाई में धक्का देने के लिए दोनों ने पहले ही जगह का रेकी कर ली थी।

पुलिस रिमांड और पूछताछ

सिया और चेतन को 7 दिन की पुलिस रिमांड मिली हुई है। बुधवार देर रात दोनों से आमने-सामने बिठाकर पूछताछ की गई। चेतन की दुकान पर काम करने वाले नीरज को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस का मानना है कि चेतन ने 18 जून को घटना के दिन नीरज का फोन इस्तेमाल किया था ताकि उसकी लोकेशन ट्रेस न हो सके।

सिया का बयान

पूछताछ में सिया ने बताया कि उसने केतन से शादी न करने की बात कही थी लेकिन केतन ने नहीं मानी और शादी की तैयारियां जारी रखीं।

31 मई: लोहागढ़ किले पर सिया को केतन को धक्का देने का आइडिया आया।
14 जून: पहली कोशिश, सिया ने सांप का बहाना बनाया, लेकिन केतन बच गया।
17 जून: कैफे में सिया और चेतन की मुलाकात, अंतिम प्लानिंग।
18 जून: तीसरी कोशिश में चेतन के साथ मिलकर केतन को 400 फीट गहरी खाई में धक्का दे दिया गया।

सिया और चेतन कैसे मिले?

जांच के अनुसार, दोनों की मुलाकात दीपावली के समय एक पार्टी में हुई थी जिसके बाद दोस्ती और फिर रिश्ता बन गया। सिया परिवार द्वारा तय शादी से बचना चाहती थी।

केतन परिवार की ओर से

केतन अग्रवाल पुणे के गहुंजे के रहने वाले रियल एस्टेट कारोबारी थे। उनकी शादी नवंबर 2026 में उदयपुर के शाही पैलेस में तय थी जिस पर 17 करोड़ रुपये खर्च होने वाले थे। पुणे पुलिस इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है फिलहाल यह देखा जा रहा है कि साजिश में और कोई व्यक्ति शामिल था या नहीं।

पूनम ऋतु सेन

पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 6 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, हेल्थ, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories