राहुल गांधी गद्दार,तार विदेशी एजेंसियों से जुड़ रहे हैं – भाजपा

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी(Rahul Gandhi)पर जमकर बरसे। उन्होंने राहुल गांधी को गद्दार बताते हुए कहा कि गद्दारी के तार विदेशी एजेंसियों से जुड़ रहे हैं। यह बहुत भारी मन से मैं कह रहा हूं कि यह भारत का दुर्भाग्य है कि भारत का नेता प्रतिपक्ष गैर-जिम्मेदार, अपरिपक्व और गद्दार है। यह कहना गलत नहीं होगा।

गौरव भाटिया ने कहा, “फॉक्स न्यूज की इन्वेस्टिगेशन दिखाती है कि जो फ्रांस और तमाम अन्य देशों में हुआ, रिजीम चेंज, इसके लिंक भारत में राहुल गांधी के प्रोटेस्ट से जुड़ते हैं।” बीजेपी नेता ने कहा कि 9 देशों में 101 संगठन ऐसा ईकोसिस्टम बनाते हैं कि नागरिकों द्वारा चुनी गई सरकार को पलटने की कोशिश करते हैं। यहां से राहुल गांधी और नकली गांधी परिवार की गद्दारी सामने आती है।

गौरव भाटिया ने कहा, “राहुल गांधी यहां प्रदर्शन के बहाने अराजकता फैला रहे थे। उनका दाहिना हाथ पेरिस का इंडियन अलायंस हमारे अंदरूनी मामले में दखल देता है। राहुल गांधी के प्रोटेस्ट के वक्त डिटेन होने का वीडियो सबसे पहले इसी संगठन ने शेयर किया और बढ़ा-चढ़ाकर दिखाता है। यह संगठन भारत की बेबुनियाद आलोचना करता है।”

उन्होंने आगे कहा कि प्रोग्रेसिव इंटरनेशनल नाम के ऑर्गनाइजेशन के तार भी कांग्रेस से जुड़ते हैं, जिसकी तस्वीर भी कांग्रेस के हैंडल से शेयर की जाती है। वोट चोरी, एसआईआर, अराजकता का मॉडल सारी संवैधानिक संस्थाओं को नष्ट करने का राहुल का प्रण यहीं से शुरू होता है। कांग्रेस हैंडल से शेयर की गई तस्वीर दिखाते हुए गौरव भाटिया ने कहा कि इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन से बंद कमरे में क्या बात हो रही है।


बीजेपी प्रवक्ता ने आगे कहा, “प्रोग्रेसिव इंटरनेशनल एक ट्रांसनेशनल एंटी कैपिटलिस्ट ऑर्गनाइजेशन है, जो फ्रांस और स्पेन में हुआ और जो भारत में रहा है, ये सारा प्रोग्रेसिव इंटरनेशनल से जुड़ा हुआ है। क्या राहुल गांधी में दम नहीं बचा है कि ऐसी भारत विरोध एजेंसियों का साथ लेना पड़ रहा है।”

राहुल गांधी की गद्दारी ऐसी वैसी नहीं है। वे जेरेमी कॉर्बिन और इल्हान उमर से मिलते हैं। भारत को कमजोर करने वाले लोगों से मिलते हैं। भारत से नफरत करने वाले मुश्फिकुल फजल से मिले, ये राहुल गांधी के साथ क्या कर रहे हैं। जॉर्ज सोरोस अंकल जो कहते हैं, राहुल वही करते हैं। जाकिर नाइक से कांग्रेस ने 50 लाख की रिश्वत ली, ये भी गद्दारी का प्रमाण है। राहुल गांधी ने चीन की पार्टी से एमओयू किया।

उन्होंने आगे कहा, “राहुल गांधी अभी वियतनाम में हैं। वहां पर वे इन लोगों से पूछ रहे होंगे कि भारत को कमजोर करने के लिए क्या करना है। अगर राहुल गांधी दीमक हैं, तो भारत की जनता को दीमक को मारना आता है। जो माता से प्यार न कर सके, उसको नेता प्रतिपक्ष रहने का कोई हक नहीं है।”

गौरव भाटिया ने कहा, “मार्च 2023 में राहुल गांधी विदेशी भूमि पर थे। उन्होंने कहा था कि मैं चाहता हूं कि विदेशी शक्तियां भारत के आंतरिक मामलों में दखल दें। एक नेता प्रतिपक्ष बाहरी ताकतों को आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने के लिए कैसे कह सकता है।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now