जबलपुर में तेज रफ्तार कार ने 12 मजदूरों को कुचला, 2 की मौत, 7 की हालत नाजुक

January 18, 2026 4:47 PM

MP NEWS: मध्य प्रदेश के जबलपुर में रविवार दोपहर करीब 2 बजे एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जहां बरेला थाना क्षेत्र के एकता चौक पर तेज रफ्तार सफेद कार ने सड़क किनारे लोहे की जालियों की सफाई के बाद खाना खा रहे 12 मजदूरों को कुचल दिया। इस खबर को लिखे जाने तक हादसे में 2 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 घायल हुए, जिनमें से 7 की हालत नाजुक बताई जा रही है।

सभी घायलों को जबलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है। मृतक और घायल मजदूर मंडला जिले के बीजाडांडी थाना क्षेत्र के बिहारिया गांव के निवासी हैं, जो डेढ़ महीने से यहां मजदूरी कर रहे थे। कार फरार हो गई, जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, स्थानीय लोगों और पुलिस ने तुरंत घायलों को बचाव कार्य में सहयोग किया।

पूनम ऋतु सेन

पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 5 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now