भाजपा में 60 लाख सदस्यों को जोड़ने पर कार्यकर्ताओं का सम्मान

BJP

रायपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारतीय जनता पार्टी के ‘संगठन महापर्व: सदस्यता अभियान’ में निर्धारित अवधि में तय लक्ष्य से अधिक सदस्य बनाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और उनकी पूरी टीम की तारीफ की। इस दौरान कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया गया। भाजपा के करीब 200 कार्यकर्ताओं को उत्कृष्ट सदस्यता सम्मान दिया गया।

मुख्यमंत्री निवास में शनिवार शाम को यह सम्मान समारोह आयोजित किया गया था। इस मौके पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के  सदस्यता अभियान में इतना बड़ा लक्ष्य प्राप्त किया है, जो गौरव की बात है। पार्टी के प्रति समर्पित और परिश्रम करने वाले कार्यकर्ताओं का सम्मान यहां हुआ है। तीन महीने तक चले सदस्यता अभियान को हम सभी ने संगठन महापर्व के रूप में मनाया है। यह पूरा अभियान प्रदेश प्रभारी अनुराग सिंहदेव और उनकी पूरी टीम तथा सक्रिय सदस्यता अभियान संजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में प्रदेश में चला है। 60 लाख प्राथमिक और 65 हजार सक्रिय सदस्यता का लक्ष्य हमने हासिल किया है। सभी कार्यकर्ताओ, पदाधिकारियों, मंत्रियों, विधायकों व सांसदों ने उन्हें दिए गए लक्ष्य को पूरा किया है। सभी समर्पित कार्यकर्ताओं पर अब बहुत बड़ी जिम्मेदारी है कि हमारी केंद्र व प्रदेश सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं को एक-एक कार्यकर्ता और मतदाता के घर तक पहुंचाना है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने केन्द्रीय नेतृत्व के 60 लाख प्राथमिक सदस्यता और 65 हजार सक्रिय सदस्यता के लक्ष्य हासिल करने पर कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया। श्री देव ने कहा कि कार्यकर्ताओं के समर्पण और परिश्रम की पराकाष्ठा के चलते लगातार चार चुनावों में भाजपा के प्रति अगाध स्नेह व समर्थन व्यक्त हुआ है। श्री देव ने सभी कार्यकर्ताओं से इसी उत्साह व ऊर्जा के साथ भविष्य में भी संगठन और जनसमर्थन के विस्तार में जुटे रहने का आह्वान किया।

इस दौरान क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल ने कहा कि आप लोगों ने मेहनत के साथ छत्तीसगढ़ के सपनों को पूरा किया है,  भाग्य तभी बदलता है, जब मेहनत चरम सीमा पर होती है। मेहनत करके आपने अब तक का सर्वश्रेष्ठ परिणाम दिया है और अब हम और अच्छी मेहनत करके अगली केंद्र व प्रदेश सरकार दो-तिहाई बहुमत से लेकर हम आएंगे, इसका संकल्प लेते हैं।

अनुराग सिंहदेव ने रखे आंकड़े

भाजपा सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक अनुराग सिंहदेव ने कहा कि इस पूरी यात्रा में पहले 10 दिन में 2.69 लाख सदस्य बनाए। भाजपा सदस्यता अभियान के 20वें दिन 10 लाख से ऊपर पहुंच गए। 30वें दिन 18 लाख, 40वें दिन 26 लाख, 50वें दिन 32 लाख, 60वें दिन 41 लाख, 70वें दिन 55 लाख और 86वें दिन 60 लाख की मेंबरशिप को पार किया। इस तरह क्रमशः दिनों दिन लक्ष्य हासिल करते हुए निर्धारित अवधि में 60 लाख से अधिक सदस्यता का लक्ष्य अर्जित किया। श्री सिंहदेव ने बताया  सामान्य वर्ग के 18 प्रतिशत, ओबीसी वर्ग के 54 प्रतिशत, अनुसूचति जनजाति वर्ग के 18 प्रतिशत, अनुसूचित जाति वर्ग में 9 प्रतिशत,  महिला 20 प्रतिशत और पुरुष 80 प्रतिशत ने सदस्यता ग्रहण की। 40 लाख ऑनलाइन सदस्यता हुई। 20 लाख सदस्यता दूरस्थ इलाकों में ऑफलाइन हुई।

यह भी पढ़ें : भाजपा अध्यक्ष ने ननों की गिरफ्तारी को गलत बताया

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। द लेंस से पहले दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर, नवभारत में क्राइम रिपोर्टर, नईदुनिया में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट और पत्रिका अखबार में रिपोर्टर के तौर पर 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories