रायपुर में किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता के दौरान आज किया जाएगा निर्णायक मंडल का सम्मान

July 18, 2025 4:55 PM
KICKBOXING ASSOCIATION OF CHHATTISGARH

रायपुर। किकबॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ ( KICKBOXING ASSOCIATION OF CHHATTISGARH ) 16 से 20 जुलाई 2025 तक रायपुर के बलबीर सिंह जूनेजा इंडोर स्टेडियम में राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता 2025 का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज 18 जुलाई को तीसरे दिन प्रतियोगिता में शामिल निर्णायक मंडल के सभी सदयों का सम्मान और प्रोत्साहन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसमें कई राज्यों के खिलाड़ी, रेफरी और अधिकारी भाग लेंगे, साथ ही उनकी उपलब्धियों को भी सराहा जाएगा।

बता दें की इस प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ी हिस्सा ले रहें हैं। इस आयोजन में कई खेल अधिकारी और मंत्रियों को आमंत्रित किया गया है। जिनमें उपमुख्यमंत्री अरुण साव बतौर मुख्य अतिति शामिल होंगे। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के और बड़े नेता भी शिरकत करेंगे।

पूनम ऋतु सेन

पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 5 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories