छत्तीसगढ़ के पत्रकार और संस्कृतिकर्मी राजकुमार सोनी बने जसम के राष्ट्रीय सह- सचिव

July 14, 2025 2:53 PM
Jan Sanskriti Manch

रायपुर। झारखंड की राजधानी रांची में जन संस्कृति मंच (Jan Sanskriti Manch) के दो दिवसीय सम्मेलन के दौरान देश के नामचीन रंगकर्मी जहूर आलम को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है, वहीं तीसरी बार राष्ट्रीय महा सचिव की जिम्मेदारी मनोज सिंह को सौंपी गई है। सम्मेलन में इस बार छत्तीसगढ़ की इकाइयों को उसकी सक्रियता के चलते महत्वपूर्ण जगह दी गई है। पत्रकार और संस्कृतिकर्मी राजकुमार सोनी को जन संस्कृति मंच की राष्ट्रीय इकाई में सह-सचिव नियुक्त किया गया, जबकि राष्ट्रीय परिषद और कार्यकारिणी में कई प्रतिबद्ध लेखकों और संस्कृतिकर्मियों को शामिल किया गया।

राष्ट्रीय परिषद और कार्यकारिणी में आलोचक सियाराम शर्मा कथाकार कैलाश बनवासी, रूपेंद्र तिवारी, दीपक सिंह, कामिनी त्रिपाठी और बिलासपुर जसम के अध्यक्ष मुदित मिश्रा को शामिल किया गया है। वहीं राष्ट्रीय परिषद में सुरेश वाहने, घनश्याम त्रिपाठी, सुलेमान खान, एन पापा राव, अशोक तिवारी, आलिम नकवी, शायर सुखनवर, वंदना कुमार, इंद्र कुमार राठौर, समीर दीवान, अजय शुक्ला, कमलेश पांडे, अब्दुल रज्जाक, निहाल और आदित्य को शामिल किया गया है। अभी चंद दिनों पहले मध्यप्रदेश के अशोक नगर में जन संस्कृति मंच की इकाई गठित की गई। अशोक नगर के कवि हरगोविंद पुरी को भी राष्ट्रीय परिषद में शामिल किया गया है। सम्मेलन में इस बार बड़ी संख्या में लेखकों और संस्कृति कर्मियों ने अपनी हिस्सेदारी दर्ज की और फासीवाद की विभाजनकारी संस्कृति के खिलाफ अपने विचार रखें। सम्मेलन में दो दिन सांस्कृतिक सत्र का आयोजन भी किया गया। एक सत्र का संचालन पत्रकार राजकुमार सोनी ने किय। जसम की रायपुर इकाई से संबद्ध संजू पूनम और सुनीता शुक्ला के नृत्य और गीत को उपस्थित जन समुदाय ने खूब पसंद किया। सम्मेलन में फासीवाद और विभाजनकारी ताकतों से मुकाबले के लिए विचारों के कई औजारों का इस्तेमाल किए जाने पर जोर दिया गया।

पूनम ऋतु सेन

पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 5 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now