Iran America Tension: अमेरिका परखना चाहता है, तो ईरान भी तैयार लेकिन बातचीत के रास्‍ते भी खुले

Iran

लेंस डेस्‍क। Iran America Tension: अमेरिका परखना चाहता है, तो ईरान भी तैयार लेकिन बातचीत के रास्‍ते भी खुले ईरान में खामेनेई सरकार के साथ खिलाफ जारी प्रदर्शनों पर अमेरिका करीब से नजर गए हुए हैं। ट्रंप प्रशासन ईरान पर हमलों के विकल्प तलाश रहा है, लेकिन कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ।

ईरानी मीडिया इसे विदेशी हस्तक्षेप बताकर खारिज कर रहा है और अपनी सेना को भी तैयार बताता है। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, लेकिन दोनों पक्षों की ओर से बातचीत के दरवाजे खुले होने की भी खबर है। सत्ता विरोधी इस आंदोलन में अब तक 500 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि यदि वाशिंगटन अपनी सेना का इस्तेमाल करके ईरान को “परखना” चाहता है, तो तेहरान युद्ध के लिए पूरी तरह तैयार है। यह बयान अल जज़ीरा अरबी को दिए एक विशेष साक्षात्कार में आया, जहां उन्होंने कहा कि ईरान के पास अब पिछले साल की 12-दिवसीय जंग की तुलना में बहुत अधिक और व्यापक सैन्य तैयारी है।

यह टिप्पणी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया बयानों के बाद आई है, जिनमें उन्होंने ईरान में विरोध प्रदर्शनों पर सरकार की कड़ी कार्रवाई के जवाब में “मजबूत विकल्पों” पर विचार करने की बात कही थी, जिसमें सैन्य कार्रवाई भी शामिल हो सकती है।

ट्रंप ने कहा था कि ईरान के साथ परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत के लिए बैठक की तैयारी हो रही है, लेकिन प्रदर्शनों के कारण पहले कार्रवाई की जरूरत पड़ सकती है। उन्होंने हाल ही में वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मदुरो को अमेरिकी विशेष बलों द्वारा अगवा करने का आदेश दिया था, जिससे उनकी सख्त नीति का अंदाजा लगता है।

ईरान में दिसंबर 2025 के अंत से शुरू हुए विरोध प्रदर्शन आर्थिक संकट से उपजे हैं, जैसे मुद्रा (रियाल) का रिकॉर्ड निचले स्तर पर गिरना, महंगाई और ऊर्जा की कमी। ये प्रदर्शन अब पूरे देश में फैल चुके हैं और सरकार के खिलाफ व्यापक बदलाव की मांग में बदल गए हैं। ईरान सरकार ने इंटरनेट ब्लैकआउट लगा रखा है, जो कई दिनों से जारी है, और इससे जानकारी का प्रवाह सीमित हो गया है।

अरागची ने दावा किया कि प्रदर्शनों में “आतंकवादी तत्व” घुस आए हैं, जो सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों पर हमला कर रहे हैं। उन्होंने अमेरिका और इज़राइल पर इन अशांति को भड़काने का आरोप लगाया। ईरानी राज्य मीडिया के अनुसार, हाल के दिनों में 100 से अधिक सुरक्षा कर्मी मारे गए हैं, जबकि विपक्षी कार्यकर्ता और मानवाधिकार समूहों (जैसे HRANA) का कहना है कि मरने वालों की संख्या सैकड़ों में है, ज्यादातर प्रदर्शनकारी। स्वतंत्र सत्यापन मुश्किल है।

अरागची ने कहा कि अमेरिका के साथ संचार के चैनल खुले हैं, विशेष रूप से अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकॉफ के साथ बातचीत जारी है। वे परमाणु मुद्दे पर बातचीत के लिए तैयार हैं, लेकिन बिना धमकी या आदेश के। उन्होंने पूछा कि क्या वाशिंगटन “निष्पक्ष और न्यायपूर्ण” वार्ता के लिए तैयार है। उन्होंने इज़राइल के हितों को पूरा करने के लिए अमेरिका को युद्ध में खींचने की कोशिश करने वालों की चेतावनी भी दी।

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बागेर ग़ालिबाफ ने कहा कि यदि अमेरिका हस्तक्षेप करता है, तो अमेरिकी सेना और इज़राइल “वैध निशाने” होंगे। व्हाइट हाउस की ओर से करोलिन लेविट ने कहा कि ईरान निजी तौर पर अमेरिका को अलग संदेश दे रहा है, जबकि सार्वजनिक बयान अलग हैं। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, व्हाइट हाउस ईरान के साथ आगे सैन्य वार्ता पर विचार कर रहा है, जबकि ट्रंप हमलों पर भी सोच रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now