नई दिल्ली। इजरायल में अरब पार्टी जॉइंट लिस्ट ने गादी आइजनकोट (Gadi Eizenkot)को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है।इजराइल में नई सरकार के गठन की तस्वीर अब साफ हो गई है। गुरुवार को अरब पार्टी जॉइंट लिस्ट ने गादी आइजनकोट के रूप में अपना समर्थन देने का ऐलान कर दिया, जिसके बाद यशर पार्टी को बहुमत प्राप्त हो गया है।
जॉइंट लिस्ट ने घोषणा की है कि वह गादी आइजनकोट का नाम अगले प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्रपति इसाक हर्जोग को रिकमेंड करेगी।टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के मुताबिक, जॉइंट लिस्ट ने कहा है कि आइजनकोट को चुनाव में अधिक समर्थन मिला है इसलिए नेतन्याहू के मुकाबले इस अंतर को बढ़ाना बहुत ज्यादा जरूरी है। जॉइंट लिस्ट के समर्थन के बाद आइजनकोट का देश के अगले प्रधानमंत्री के रूप में बनने का रास्ता साफ हो गया है।
बहुमत से अधिक सीटें हुईं आइजनकोट के पास
जॉइंट लिस्ट के समर्थन के बाद गादी आइजनकोट के पास 67 सांसदों का समर्थन हो गया है जो कि बहुमत के आंकड़े से अधिक है। इजरायल की 120 सदस्यीय संसद (नेसेट) में सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 61 सीटों का है।
नेतन्याहू की सत्ता से विदाई तय
इजरायल की सत्ता में अब परिवर्तन होने की तस्वीर दिखाई देने लगी है। लंबे समय से इजरायल के प्रधानमंत्री रहे बेंजामिन नेतन्याहू की पार्टी अब सत्ता से बाहर जा सकती है। बेंजामिन नेतन्याहू के पक्ष में 46 सांसदों ने सिफारिश की है। नेतन्याहू 2022 से लगातार प्रधानमंत्री थे। उससे पहले भी वह दो बार इजरायल के प्रधानमंत्री रह चुके हैं।











