गोदावरी फैक्ट्री हादसे के बाद पैलेट प्लांट में रोका गया प्रोडक्शन, घायलों को अब तक मुआवजा नहीं

Godawari Plant Accident

रायपुर। गोदावरी पॉवर एंड इस्पात लिमिटेड (Godawari Plant Accident) के पैलेट प्लांट में गंभीर दुर्घटना होने के बाद औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग ने कार्रवाई करते हुए प्लांट के सभी प्रोडक्शन और मेंटेनेंस के काम को रोक दिया है। यह निर्णय कारखाने में 26 सितंबर को फर्नेस चेम्बर में कास्टेबल वाल गिरने से 6 कर्मचारियों की मौत और 6 अन्य के घायल होने के बाद लिया गया है।

विभाग का यह आदेश तक तक लागू रहेगा जब तक कंपनी सुरक्षा संबंधी सभी उपाय पूरे नहीं कर लेती।  

26 सितंबर को गोदावरी पॉवर एंड इस्पात लिमिटेड के सिलतरा स्थित पैलेट प्लांट में ट्रेवलिंग ग्रेट बिल्डिंग के फर्नेस चेम्बर PM-02 में अचानक कास्टेबल वाल और एक्रेशन गिर गया, जिससे ये दुर्घटना हुई। इस दुर्घटना में 6 कर्मचारियों की मौत हो गई और 6 अन्य घायल हो गए।

विभाग ने कारखाने के पैलेट प्लांट में विनिर्माण और मेंटेनेंस के कामों को तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दिया है। यह कार्रवाई कारखाना अधिनियम, 1948 के प्रावधानों के उल्लंघन और कारखाने में हुई गंभीर दुर्घटना के मद्देनजर की गई है।

जब तक कारखाना प्रबंधन सुरक्षा संबंधी सभी आवश्यक उपाय और व्यवस्थाएं पूर्ण नहीं कर लेता, तब तक पैलेट प्लांट का संचालन बंद रखा जाएगा।

घटना के बाद कारखाना प्रबंधन ने मृत श्रमिकों के आश्रितों को 46 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। प्रत्येक मृतक परिवार के एक सदस्य को योग्यतानुसार स्थायी रोजगार उपलब्ध कराने की बात भी कही गई है। हालांकि घायलों को किसी भी तरह मुआवजे का ऐलान नहीं किया गया है। कंपनी ने घटना की गहन जांच के लिए एक आंतरिक समिति भी गठित की है। 

यह भी पढ़ें : गोदावरी फैक्ट्री हादसे की हो उच्च स्तरीय जांच, औद्योगिक सुरक्षा में लापरवाही ले रही श्रमिकों की जान : सीटू

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। द लेंस से पहले दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर, नवभारत में क्राइम रिपोर्टर, नईदुनिया में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट और पत्रिका अखबार में रिपोर्टर के तौर पर 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now