NSUI नेता पर FIR के बाद युवा मोर्चा अध्यक्ष का बड़ा आरोप, कहा – ‘अपराधियों की शरणस्थली बन गई कांग्रेस’

Rahul Tikariha

रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने कांग्रेस और उससे जुड़े संगठनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सामने आ रहे अलग-अलग आपराधिक मामलों में कांग्रेस और उससे जुड़े संगठनों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की संलिप्तता सामने आ रही है।

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष ने अंबिकापुर में कॉलेज छात्रा की आत्महत्या के मामले का उल्लेख करते हुए कहा कि इस मामले में कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई के नेता ज्ञान तिवारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज होना गंभीर मामला है।

राहुल टिकरिहा ने आरोप लगाया कि बड़े कांग्रेस नेताओं के राजनीतिक संरक्षण में असामाजिक तत्व पनप रहे हैं और प्रदेश की कानून-व्यवस्था को चुनौती देने की कोशिश की जा रही है।

राहुल टिकरिहा ने आरोप लगाया कि संगठित अपराध, धोखाधड़ी और अन्य आपराधिक गतिविधियों से जुड़े मामलों में कांग्रेस तथा उसके आनुषंगिक संगठनों के पदाधिकारियों और सक्रिय कार्यकर्ताओं के नाम सामने आ रहे हैं।

राहुल टिकरिहा ने कहा कि कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों को राजनीतिक संरक्षण के नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए।

उनका आरोप है कि कांग्रेस से जुड़े लोगों के खिलाफ सामने आने वाले मामलों में पार्टी नेतृत्व को निष्पक्ष जांच और कानून की कार्रवाई का समर्थन करना चाहिए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories