CM हाउस के सामने 4 अक्टूबर को पूर्व गृह मंत्री ननकी राम देंगे धरना

September 27, 2025 1:06 PM
Nanki Ram Kanwar

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के बंगले के सामने पूर्व गृह मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता ननकी राम कंवर ने 4 अक्टूबर को धरना देने का ऐलान किया है। इसके लिए उन्होंने रायपुर के कलेक्टर डॉ गौरव सिंह को पत्र लिखकर सूचना दी है।

ननकी राम कंवर ने तय समय तक कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत के खिलाफ की गई शिकायत पर सरकार की तरफ से संज्ञान नहीं लेने से क्षुब्ध होकर धरना देने का फैसला किया है।

पूर्व गृह मंत्री ने कलेक्टर को भेजे पत्र में लिखा है कि कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत के खिलाफ मेरे द्वारा दिए गए अल्टीमेटम शिकायत पर शासन प्रशासन की तरफ से समय सीमा में कोई संज्ञान नहीं लिए जाने से क्षुब्द होकर मैं मुख्यमंत्री आवास सिविल लाइन रायपुर के सामने धरने पर बैठूंगा।

कलेक्टर को लिखे पत्र में पूर्व गृह मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री को 21 और 22 सितंबर को शिकायत पत्र देते हुए सरकार से मांग किया था कि कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत को तीन दिन के भीतर कोरबा से हटाया नहीं जाता तो मैं धरने पर बैठने के लिए बाध्य रहूंगा।

आगे उन्होंने लिखा कि मेरी शिकायत पर हमारी भाजपा की प्रदेश सरकार में संज्ञान नहीं लिया जाना स्पष्ट प्रमाण है कि मुख्यमंत्री को अधिकारी कब्जे में करके गुमराह करके रखे हुए हैं। जब मेरे जैसे वरिष्ठ नेता की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं होती है तो अन्य जनप्रतिनिधियों की शिकायत को किस तरह संज्ञान में लिया जाता होगा, समझा जा सकता है। कोरबा कलेक्टर के भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने में सरकार में बैठे बड़े अधिकारियों को योगदान होना लोकतंत्र के लिए उचित नहीं है।

पढ़ें रायपुर कलेक्टर को लिखा पत्र

ननकी राम कंवर की तरफ रायपुर कलेक्टर को लिखा गया पत्र
ननकी राम कंवर की तरफ रायपुर कलेक्टर को लिखा गया पत्र।

इस पत्र की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, संगठन महामंत्री, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव, आईजी रायपुर, एसपी रायपुर और एसडीएम रायपुर को दी गई है।

यह भी पढ़ें : दिग्गज भाजपा नेता ननकी राम की चेतावनी, कोरबा कलेक्टर को नहीं हटाया तो सरकार के खिलाफ धरना

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। 2022 से दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन खबरें लिखीं। दैनिक भास्‍कर से पहले नवभारत, नईदुनिया, पत्रिका अखबार में 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now