छत्तीसगढ़ में पढ़ रहे विदेशी छात्र की इलाज के दौरान मौत

Death of Foreign Student

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एक निजी विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे दक्षिण अफ्रीकी देश एस्वातिनी से आए एक छात्र की अंबेडकर अस्पतान में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मृत छात्र सेनजेलवे सिसोनके निकमबुले नैजुल (22) मानसिक रोगी था और चार दिन से उसका इलाज चल रहा था।

मिली जानकारी के अनुुसार एस्वातिनी का सेनजेलवे सिसोनके निकमबुले (22) पढ़ाई करने रायपुर आया था। मुंबई एयरपोर्ट पर बैग गुम हो जाने की वजह से उसने एंबेसी को सूचना दी थी। रायपुर के जिस यूनिवर्सिटी में एडमिशन हुआ था, एस्वातिनी एंबेसी ने वहां से जानकारी मांगी थी। इसके बाद ही एस्वातिनी एंबेसी उसे रायपुर लेकर आई थी।

19 सितंबर को मुंबई से रायपुर पहुंचा। जिसके बाद से उसकी तबियत खराब हो गई थी। उसे यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने रायपुर के अंबेडकर अस्पताल में भर्ती किया था। तभी इलाज के दौरान छात्र ने दम तोड़ दिया।

देवेंद्र नगर थाने में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। देवेंद्र नगर टीआई जितेंद्र एसैया ने बताया कि मुंबई एयरपोर्ट पर मृतक का हुआ बैग चोरी हो गया था । बैग में मानसिक रोग की दवाईयां थीं। 22 सितंबर को इलाज के दौरान मौत हो गई है। उसके परिजनों और एंबेसी काे सूचना दे दी गई है।

टीआई ने बताया कि मृतक के परिजनों ने यूनिवर्सिटी में ही पढ़ने वाले दो छात्रों को शव ले जाने के लिए अधिकृत किया है। पोस्टमार्टम के बाद अधिकृत लोगों का शव सुपुर्द कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : नेपाली छात्रा की मौत : सुरक्षा और विश्वास बहाल हो

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। द लेंस से पहले दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर, नवभारत में क्राइम रिपोर्टर, नईदुनिया में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट और पत्रिका अखबार में रिपोर्टर के तौर पर 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now