मथुरा : दलि‍त बच्‍ची से सामूहिक दुष्‍कर्म मामले में पुलिस खाली हाथ, जानिए कहां पहुंची जांच

November 4, 2025 8:55 PM
Dalit girl gang rape

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में शनिवार यानी 1 नवंबर को गांव के एक मंदिर में दलित बच्‍ची के साथ सामूहिक दुष्‍कर्म मामले में चार दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ है। आरोपियों की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो पाई है।

घटना मंथरा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। दो बहनें कुएं के पास कपड़े धुल रही थीं। बड़ी बहन काम पूरा कर छोटी को वहीं छोड़ घर लौट गई। तभी बाइक पर आए दो युवकों ने बालिका से पानी मांगा। बच्‍ची को सूनसान जगह देखकर आरोपी उसे पास के मंदिर ले गए और वहां सामूहिक दुष्‍कर्म किया।

जब काफी देर बीत जाने के बाद भी छोटी बहन घर नहीं लौटी तो बड़ी बहन खोजते हुए पहुंची। छोटी की पुकार सुन वह मंदिर गई। उसे देख दोनों आरोपी भाग निकले।

गांव वालों को घटना की जानकारी मिली तो जमा हो गए और थाने में शिकायत दर्ज कराई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार के अनुसार अज्ञात लोगों के खिलाफ केस लिखा गया है और उनकी तलाश जारी है।

इस बारे में द लेंस ने मथुरा एएसपी श्लोक कुमार के नंबर पर कॉल किया जानकारी चाही तो उनके कार्यालय से बताया गया कि अभी फिलहाल सबूतों की जांच की जा रही है। पुलिस लगातार मामले को फालो कर रही है, जल्‍द ही कार्रवाई होगी।  

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now