दुर्ग में कांग्रेस का तीन दिवसीय संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर कल से

Vote Chori

दुर्ग। Congress के संगठन सृजन अभियान के तहत दुर्ग संभाग के ब्लॉक अध्यक्षों और मास्टर ट्रेनरों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण शिविर 5 सितंबर से 7 सितंबर तक चलेगा।

शिविर में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के साथ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव सहित पार्टी के कई वरिष्ठ और दिग्गज नेता शामिल होंगे।

प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य ब्लॉक स्तर पर संगठन को और मजबूत करना, कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक गतिविधियों के लिए प्रशिक्षित करना और पार्टी की आगामी रणनीति को जमीनी स्तर तक पहुंचाना बताया जा रहा है।

शिविर में दुर्ग संभाग के विभिन्न ब्लॉकों के अध्यक्षों के साथ मास्टर ट्रेनरों को भी संगठन संचालन, कार्यकर्ता प्रबंधन और पार्टी के कार्यक्रमों को प्रभावी तरीके से लागू करने को लेकर प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now