रायपुर में टोल प्लाजा के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, टोल प्लाजा के कैमरे और बोर्ड पर पोती कालिख

Toll Plaza

रायपुर। राजधानी रायपुर और दुर्ग जिले की सरहद पर स्थित कुम्हारी टोल प्लाजा के खिलाफ कांग्रेस ने हल्ला बोला। कांग्रेस का आरोप है कि 2020 में टोल प्लाजा की वैधता पूरी हो गई थी। लेकिन अभी भी टोल प्लाजा में अवैध वसूली जारी है। कांग्रेस ने शनिवार को टोल प्लाजा पर हस्ताक्षर अभियान चला कर विरोध किया। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने टोल प्लाजा के सीसीटीवी और एलईडी स्क्रीन पर कालीख पोती। Toll Plaza

दरअसल रायपुर से राजनांदगांव के बीच 4 टोल प्लाजा हैं। इनमें से एक टोल प्लाजा को बंद कर दिया है। दोनो शहरों के बीच की दूरी लगभग 90 किलोमीटर है। इस बीच तीन टोल प्लाजा संचालित हैं। NHAI के नियमों के अनुसार एक टोल प्लाजा से दूसरे टोल प्लाजा की दूरी 60 किलोमीटर होनी चाहिए। कुम्हारी का टोल प्लाजा नियम के खिलाफ संचालित किया जा रहा है। हर दिन 25 हजार से ज्यादा गाडियां यहां से गुजरती हैं। इन गाडिंयों से लगभग 10 लाख रूपए की वसूली की जाती है।

टोल प्लाजा को लेकर पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि टोल से अवैध वसूली का काम किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार जनता से जबरन पैसा वसूल कर रही है। जब इसकी अवधि खत्म हो चुकी है। इसकी मेंटेनेंस की इसकी टेंडर की अवधि खत्म हो चुकी है। बार-बार हर साल इसका टेंडर किया जाता है। लाखों और करोड़ों रुपए रायपुर और दुर्ग के लोगों का लूटा जा रहा है। फ्री लेन में भी फास्ट फास्ट टैग लगाया गया है। जिससे लोगों का पैसा कट जाता है। जल्द से जल्द टोल प्लाजा बंद हो इसके लिए हम एक लड़ाई लड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि  हम लोगों ने नितिन गडकरी को भी छत्तीसगढ़ के अंदर में 10 सांसद हैं कोई भी सांसद जनहित की बात नहीं करता एक बार भी सदन में किसी ने इस टोल को लेकर बात नहीं की। जबकि नोटिफिकेशन में जारी है कि स्वयं केंद्रीय गृहमंत्री ने इस बात को कहा था की 60 किलोमीटर के दायरे में कोई भी दूसरा टोल नहीं होना चाहिए। 27 किलोमीटर 28 किलोमीटर 19 किलोमीटर के डेरे पर टोल नाका है बड़े दुख के विषय की छत्तीसगढ़ के लोगों को टोल के नाम पर लूटने का काम किया जा रहा है

नितिन मिश्रा

नितिन मिश्रा फ्रीलांस जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 3 वर्षों का अनुभव है। रायपुर में 2023 से द सूत्र में रिपोर्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान क्राइम, राजनीति, नगर निगम, आंदोलन और जनहित से जुड़ी खबरें की। द सूत्र के बाद सैटेलाइट चैनल TV 24 और ASIAN NEWS में काम किया। इस दौरान नितिन मिश्रा ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, कल्‍चरल, स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज, डिफेंस और ग्राउंड जीरो से रिपोर्टिंग की हैं। वर्तमान में नितिन पत्रकारिता एवं जनसंचार में Ph.D कर रहें हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories