एक्साइज ड्यूटी में कटौती से फायदा कंपनियों का, BJP नेताओं की पोस्ट्स – फैसला जनता के हित में!

March 28, 2026 6:58 PM
BJP

लेंस ब्यूरो। भाजपा (BJP) नीत केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती का फैसला लिया है। हालांकि इस फैसले से आम उपभोक्ताओं को सीधे तौर पर कोई खास फायदा होता नहीं दिख रहा है। जानकारों का कहना है कि सरकार ने यह कदम अपने राजस्व में कमी स्वीकार करते हुए तेल कंपनियों को होने वाले नुकसान को कुछ हद तक कम करने के लिए उठाया है।

दरअसल, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और घरेलू मूल्य निर्धारण के दबाव के कारण तेल कंपनियों पर लागत का असर पड़ रहा था। ऐसे में एक्साइज ड्यूटी घटाकर सरकार ने कंपनियों के नुकसान को आंशिक रूप से संतुलित करने की कोशिश की है, जबकि खुद के राजस्व में कटौती स्वीकार की है।

इधर इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर भाजपा नेताओं के पोस्ट तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन पोस्टों में सरकार के फैसले को जनता के हित में बड़ा कदम बताया जा रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की जा रही है।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक दिलचस्प यह है कि सभी नेताओं को सरकार की तारीफ और इस कदम को जनता के हित में बताने वाली ये पोस्ट्स पार्टी की ओर से तैयार कर भेजी गई है।

सूत्रों के मुताबिक भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की ओर से नेताओं और पदाधिकारियों को इस फैसले को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने और इसे प्रचारित करने के लिए कहा गया है। इसके बाद बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं द्वारा एक जैसे संदेशों के साथ पोस्ट साझा किए जा रहे हैं, जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से फैल रहे हैं।

BJP

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। 2022 से दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन खबरें लिखीं। दैनिक भास्‍कर से पहले नवभारत, नईदुनिया, पत्रिका अखबार में 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories