अमित शाह को बस्तर में आई बाढ़ से लेकर पिछले महीने चले एंटी नक्सल ऑपरेशन की CM साय ने दी रिपोर्ट

September 3, 2025 9:23 AM
Amit Shah

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) से मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा भी साथ थे।

सीएम ने गृह मंत्री को जापान और दक्षिण कोरिया प्रवास की रिपोर्ट के अलावा बस्तर में आई बाढ़ और राहत कार्यों से अपडेट कराया। इसके अलावा पिछले महीने चले एंटी नक्सल ऑपरेशन में मिली कामयाबी की रिपोर्ट भी दी। छत्तीसगढ़ में एंटी नक्सल ऑपरेशन और बस्तर में विकास के बनाए गए रोड मैप की जानकारी दी।

गृह मंत्री अमित शाह से मिलने दिल्ली गए सीएम और डिप्टी सीएम ने बारिश के बाद बस्तर में एंटी नक्सल ऑपरेशन की प्लानिंग को लेकर चर्चा की। इस दौरान अमित शाह ने नक्सलियों की तरफ से लगातार की जा रही हिंसा, जिसमें निर्दोष आदिवासियों को पुलिस का मुखबिर बताकर मारा जा रहा है, जैसी घटनाओं को जानकारी मांगी।

इस पर मुख्यमंत्री ने बताया कि बीते करीब दो हफ्तों में नक्सलियों ने ऐसी चार वारदात की है, जिसमें आदिवासियों को मारा है। इसके साथ ही मंगलवार को ही नक्सलियों ने सुकमा के केरनापाल इलाके में जो वारदात की, उसकी भी डिटेल दी।

गृह मंत्री शाह से मुलाकात की जानकारी मुख्यमंत्री साय ने एक्स पर पोस्ट की।

मुख्यमंत्री ने लिखा, ‘दिसंबर 2023 से अब तक सुरक्षा बलों की आक्रामक रणनीति के परिणामस्वरूप 453 माओवादी न्यूट्रलाइज हुए हैं, 1616 गिरफ्तार किए गए हैं और 1666 ने आत्मसमर्पण किया है। इस अवधि में 65 नए सुरक्षा कैंप स्थापित किए गए हैं। सड़क, पुल-पुलिया और मोबाइल नेटवर्क जैसी आधारभूत सुविधाओं का भी तेजी से विस्तार हुआ है।’

मुख्यमंत्री साय ने आगे लिखा, ‘उन्हें (केंद्रीय गृह मंत्री) बस्तर में आई बाढ़ और चल रहे राहत कार्यों की जानकारी दी। प्रभावित परिवार तक मदद पहुंचाना और उनका पुनर्वास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।’

सीएम साय ने आगे लिखा, ‘बस्तर में नक्सल उन्मूलन के साथ ही विकास और शांति की स्थापना हेतु हमारी सरकार प्रतिबद्ध है।’

मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री से मुलाकात कर उन्हें बस्तर में हुई अतिवृष्टि से संबंधित राहत और बचाव कार्यों तथा नक्सलवाद के विरुद्ध जारी अभियान की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें : CM साय ने 1 नवंबर को अमृत रजत महोत्सव के लिए PM Modi को दिया न्यौता

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। 2022 से दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन खबरें लिखीं। दैनिक भास्‍कर से पहले नवभारत, नईदुनिया, पत्रिका अखबार में 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories