छावा ने मचाई बॉक्स ऑफिस पर धूम


फिल्म डेस्क। 14 फरवरी को रिलीज हुई फिल्म ‘छावा’ ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रखी है। फिल्म ने मात्र तीन दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया है। इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिलक की रिपोर्ट के अनुसार छावा का पहले दिन का कलेक्‍शन 31 करोड़ रहा। ‘पुष्पा 2’ के बाद ‘छावा’ 2025 में अब तक रिलीज के पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी।

फिल्म महाराष्ट्र के एक उपन्यास ‘छावा’ पर आधरित है। इसमें छत्रपति महाराज ‘शिवाजी’ की मृत्यु के बाद उनके पुत्र छत्रपति संभाजी महाराज मुगल शासक औरंगजेब के माराठाओं पर राज करने के इरादे को नाकाम करते नजर आएंगे। मैडॉक फिल्म्स की इस फिल्म के डायरेक्‍टर लक्ष्मण उतेकर है।

उरी और सैम बहादुर के बाद विक्की की सबसे सुपरहिट फिल्म

फिल्म में विक्की कौशल और रश्मिका मंडाना मेन रोल में है। छावा विक्की कौशल की पहली फिल्म है, जिसने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर इतना ज्यादा कलेक्‍शन रिकॉर्ड किया है। विक्की इस फिल्म में पहली बार ऐतिहासिक भुमिका निभाते दिखेंगे। विक्की कौशल को पहचान उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक और राजी जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों से मिली थी तो वहीं रश्मिका ने गीता गोविंदम, डियर कामरेड, पुष्पा, पुष्पा 2, सीतारामम और एनिमल जैसी सुपरहिट फिल्में की हैं। विक्की और रश्मिका के अलावा अक्षय खन्ना भी फिल्म में हैं। उन्होने फिल्म में औरंगजेब का किरदार निभाया है। उन्हें इस लूक में पहचानना काफी मुश्किल है। फैन्स को ये फिल्म बहुत पसंद आ रही है, खासकर महाराष्ट्र की जनता को क्योंकि ये कहानी वहां की भूमि व लोगों की भावना से जुड़ी हुई है। फिल्म ने सबसे ज्यादा कलेक्‍शन भी महाराष्ट्र से ही रिकॉर्ड किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now