पाक के ड्रग्स की छत्तीसगढ़ में सप्लाई, मां-बेटा चला रहे थे सिंडिकेट, पुलिस ने दोनों को पकड़ा, 2 ड्रग कार्टल ध्वस्त करने का दावा

Chhattisgarh Drug Cartel

रायपुर। छत्तीसगढ़ में ड्रग्स तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पाकिस्तान से छत्तीसगढ़ ड्रग्स लाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। छत्तीसगढ़ से जुड़े ड्रग्स के इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने बड़े सप्लायर रुपिंदर सिंह उर्फ पिन्दर उर्फ पाबलो और उसकी मां को गिरफ्तार किया है।

रुपिंदर उर्फ पाबलो ही वह शख्स है जो पाकिस्तान के पंजाब प्रांत से ड्राेन के जरिए आने वाले ड्रग्स को छत्तीसगढ़ में मंगवाता करता था। वहां से पंजाब के रास्ते छत्तीसगढ़ के अलग-अलग शहरों में सप्लाई करता था।

रायपुर पुलिस ने सिंडिकेट के 5 लोगों को पकड़ा है। रायपुर में पहले भी पुलिस ने रुपिंदर को नारकोटिक्स केस में गिरफ्तार किया था। रुपिंदर सिंह की मां को भी पुलिस ने पकड़ा है। वह भी सिंडिकेट में शामिल थी।

इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए रायपुर आईजी अमरेश मिश्रा ने कहा कि सिंडिकेट का संचालन छद्म नाम, इंटरनेशनल वर्चुअल नंबर और वॉट्सएप कॉलिंग के जरिए हो रहा था।

आईजी ने कहा – ‘ऑपरेशन निश्चय के तहत अब तक रायपुर में ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क के 2 प्रमुख कार्टल को ध्वस्त किया है। अब तक इस नेटवर्क के 42 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे 2 करोड़ 11 लाख रूपये का हेराेइन बरामद किया गया है। रायपुर के टिकरापारा, तेलीबांधा, कोतवाली, कबीरनगर और आमानाका थाने में केस दर्ज किया गया है।

आईजी ने बताया कि कबीरनगर इलाके में वीर सावरकर नगर स्थित बंगाली होटल के पास एक शख्स को हेरोइन के साथ रंगेहाथ पकड़ा है। पूछताछ में युवक ने अपना नाम रुपिंदर सिंह उर्फ पाबलो बताया। उसके पास से हेरोइन, अफीम और पिस्टल मिली है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे पाकिस्तान से हेरोइन की खेप पंजाब में मिलती थी। इस खेप को वह छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर, धमतरी सहित अन्य जिलों में रखता था।

इसके बाद सिंडिकेट से पूर्व में गिरफ्तार आरोपी जग्गू, डिस्ट्रीब्युटर विजय मोटवानी और सूरज उर्फ भूषण शर्मा के जरिए ग्राहकों को वीडियो और लोकेशन शेयरिंग के जरिए ड्रग्स की सप्लाई की जाती थी। ड्रग्स की रकम क्यूआर कोड के जरिए होती थी।

आरोपी रुपिंदर ने अपना नाम पाबलो किंग रखा हुआ था। इस केस में नौशाद खान, अरबाज खान और मोहम्मद खान को भी पकड़ा गया है, जिनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

सिंडिकेट के मुख्य संचालक रूपिन्दर सिंह के निशानदेही पर पुलिस ने उसके कब्जे से 91 ग्राम अफीम, 87 ग्राम हेरोइन जब्त किया है। जब्त मटेरियल की कीमत करीब 30 लाख रुपए की है। इसके अलावा एक पिस्टल और कारतूस के अलावा 4 मोबाइल भी जब्त किए गए हैं।

आरोपियों के सिंडिकेट की ही एक महिला रानो ढिल्लन को पकड़ा गया है, जिसके खिलाफ आमानाका थाने में एफआईआर दर्ज कर अलग से कार्रवाई की गई है।

    दानिश अनवर

    दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। द लेंस से पहले दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर, नवभारत में क्राइम रिपोर्टर, नईदुनिया में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट और पत्रिका अखबार में रिपोर्टर के तौर पर 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

    Join WhatsApp

    Join Now

    Join Telegram

    Join Now

    Related Stories