CGPSC Mains की परीक्षा तारीखों में बदलाव, अब 6 से 9 जून तक होंगी परीक्षाएं

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की राज्य सेवा मुख्य परीक्षा (Mains) की तारीखों में बदलाव कर दिया गया है। पहले यह परीक्षा 16 से 19 मई 2026 के बीच आयोजित होने वाली थी लेकिन अब इसे 6 जून से 9 जून 2026 तक कर दिया गया है। अभ्यर्थियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को स्वीकार करते हुए आयोग ने यह फैसला लिया है।

अभ्यर्थियों ने क्यों मांगा था बदलाव ?

अभ्यर्थियों ने आयोग की अध्यक्ष रीता शांडिल्य को पत्र लिखकर परीक्षा की तारीख आगे बढ़ाने की अपील की थी। उन्होंने मुख्य रूप से तीन बड़े मुद्दे उठाए थे:

तैयारी के लिए कम समय: पिछले वर्षों में मुख्य परीक्षा आमतौर पर जून के अंत में होती थी। इस बार प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे आने के बाद मुख्य परीक्षा के बीच बहुत कम समय (लगभग 50 दिन कम) रह गया था। पाठ्यक्रम की व्यापकता को देखते हुए अभ्यर्थियों को पर्याप्त रिवीजन और तैयारी के लिए ज्यादा समय की जरूरत थी।

भीषण गर्मी का खतरा: छत्तीसगढ़ में इन दिनों प्रचंड गर्मी पड़ रही है। कई इलाकों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। लू के प्रकोप में परीक्षा केंद्र तक पहुंचना और एकाग्रता बनाए रखकर परीक्षा देना स्वास्थ्य के लिए जोखिम भरा हो सकता था।

यात्रा की परेशानी: मुख्य परीक्षा केवल संभागीय मुख्यालयों में आयोजित होती है। दूर-दराज के गांवों और कस्बों से आने वाले अभ्यर्थियों को घंटों की यात्रा करनी पड़ती है। तेज गर्मी में बस, ट्रेन या बाइक से सफर करना बेहद थकान भरा होता, जिससे परीक्षा के प्रदर्शन पर असर पड़ने की आशंका थी।

अभ्यर्थियों ने आयोग से अनुरोध किया था कि इन व्यावहारिक समस्याओं को ध्यान में रखते हुए परीक्षा की तारीख कुछ समय के लिए टाल दी जाए ताकि सभी को निष्पक्ष और बेहतर तैयारी का मौका मिल सके। अब आयोग ने अभ्यर्थियों की मांग को मानते हुए परीक्षा की नई तारीख 6 से 9 जून 2026 घोषित कर दी है।महत्वपूर्ण बातपरीक्षा अभी भी संभागीय मुख्यालयों में ही आयोजित होगी।

पूनम ऋतु सेन

पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 6 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, हेल्थ, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now