तीन नए मंत्रियों के साथ छत्तीसगढ़ की टीम साय में 14 खिलाड़ी, विभाग भी बंट गए

August 20, 2025 7:55 PM
CG Cabinet

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मंत्रीमंडल का बुधवार को विस्तार हो गया है। राजभवन में सुबह साढ़े 10 बजे राज्यपाल रमेन डेका ने तीन विधायकों दुर्ग शहर के विधायक गजेंद्र यादव, आरंग विधायक खुशवंत गुरु और अंबिकापुर के विधायक राजेश अग्रवाल को शपथ दिलाई। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में अब 14 मंत्री हो गए हैं। एक मुख्यमंत्री और दो उप मुख्यमंत्री के साथ अब 11 मंत्री टीम साय में होंगे।

छत्तीसगढ़ के तीन नए मंत्रियों को विभागों का भी बंटवारा हो गया है। गजेंद्र यादव को स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री बनाया गया है। राजेश अग्रवाल पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री होंगे। वहीं, गुरु खुशवंत साहेब कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री होंगे।

मंत्रिमंडल में इन तीन नए सहयोगियों को शामिल करने के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विभागों का बंटवारा किया।श्री साय ने सोशल मीडिया पर इस बंटवारे की जानकारी देते हुए पूरी सूची साझा की है। आबकारी विभाग छोड़ते हुए श्री साय ने इसका जिम्मा लखन लाल देवांगन को सौंपा है। श्री देवांगन उद्योग और वाणिज्य मंत्रालय भी संभालते हैं। इसी तरह उपमुख्यमंत्री अरुण साव से विधि और विधायी विभाग लेकर गजेंद्र यादव को तथा टंक राम वर्मा से खेल एवं युवा कल्याण विभाग लेकर अरुण साव को सौंपा गया है। उच्च शिक्षा का दायित्व टंक राम वर्मा को सौंपा गया है।

शपथ लेने के बाद तीनों मंत्री अपना कार्य संभालने के बाद रात को मुख्यमंत्री के साथ दिल्ली रवाना हो होंगे।

हरियाणा की तर्ज में छत्तीसगढ़ में पहली बार मंत्रियों की संख्या 14 होगी। इसे हरियाणा मॉडल इसलिए बोला जा रहा है, क्योंकि हरियाणा में भी 90 विधानसभा सीट है और वहां मुख्यमंत्री को मिलाकर 14 मंत्री बनते हैं।

सभी मंत्रियों के विभागों की सूची देखें

इसे पढ़ें : CG Cabinet : गजेंद्र यादव, खुशवंत गुरु और राजेश अग्रवाल बने मंत्री, छत्तीसगढ़ में पहली बार 14 मंत्रियों की कैबिनेट

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। 2022 से दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन खबरें लिखीं। दैनिक भास्‍कर से पहले नवभारत, नईदुनिया, पत्रिका अखबार में 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now