छत्तीसगढ़ में RSS पदाधिकारी बताकर भाजपा नेता से 41 लाख की ठगी, खनिज निगम का चेयरमैन बनाने मांगे थे 3 करोड़

July 23, 2025 9:10 PM
BJP leader duped

कोंडागांव। कोंडागांव जिले में भाजपा नेता से एक महिला ठग ने दिल्ली का RSS पदाधिकारी बनकर 41 लाख रूपए की ठगी हुई है। ठग ने भाजपा नेता संतोष कटारिया से खनिज निगम का चैयरमैन बनाने के लिए 3 करोड़ रूपए की मांग की थी। लेकिन जब निगम मंडल की नियुक्तियों की लिस्ट में उनका नाम नहीं आया तो उन्होंने दोनों से संपर्क करने पर पता चला कि काजल जोशी नाम की कोई महिला BJP कार्यकर्ता है ही नहीं। इसके बाद भाजपा नेता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पूरा मामला केशकाल थाना क्षेत्र का है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। BJP leader duped

खनिज निगम के चेयरमैन बनने के लालच में भाजपा नेता संतोष ने लालच में आकर 3 महीने के अंदर 41.30 लाख रूपए ठग दे दिए। यह मामला 12 अगस्त 2024 का है। भाजपा नेता संतोष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में लिखा है कि रायपुर के रहने वाले राजीव सोनी से चर्चा के दौरान उन्होंने काजल जोशी का नाम सुना था। जिसके बाद राजीव ने काजल से उनकी मुलाकात करवाई थी। काजल ने खुद को मूल रूप से महाराष्ट्र की रहने वाली और दिल्ली में रहना होता बताया था। उसने केंद्रीय मंत्रियों और छत्तीसगढ़ सरकार से पहचान होना बताकर खनिज निगम में चेयरमैन बनाने के लिए 3 करोड़ रूपए की मांग की थी।

इतने पैसे की मांग को लेकर काजल से भाजपा नेता संतोष ने इतनी बड़ी रकम तुरंत नहीं हो पाएगी। इसके बाद कुछ रुपए देने के लिए राजी हुए। 20 अगस्त 2024 को दिल्ली में संतोष ने काजल को 20 लाख दे दिए। इसके बाद फिर 26 सितंबर 2024 को केशकाल से वॉट्सएप के जरिए QR कोड को स्कैन कर 1 लाख 30 हजार ऑनलाइन ट्रांसफर किए। इसके बाद अक्टूबर 2024 में रायपुर के होटल क्लार्क में राजीव सोनी और काजल जोशी को 20 लाख रूपए कैश दिया था। इस तरह संतोष ने 3 महीने के भीतर अलग-अलग किश्तों में 41.30 लाख रूपए ठगों को दे डाले।

भाजपा नेता संतोष कटारिया अविभाजित मध्यप्रदेश के उत्तर बस्तर में जिला अध्यक्ष रह चुके हैं। वे लंबे समय से राजनीति में सक्रिय हैं। संतोष भाजपा के कोर कमेटी के सदस्य भी हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now