रायपुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ ने सोशल मीडिया संगठन में नई नियुक्ति की है। प्रदेश BJP अध्यक्ष किरण सिंह देव ने टेकश्वर जैन को सोशल मीडिया का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है।
इस संबंध में भाजपा प्रदेश कार्यालय की ओर से 16 सितंबर 2026 को संगठनात्मक नियुक्ति आदेश जारी किया गया है।
जारी आदेश के मुताबिक टेकश्वर जैन की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। आदेश पर भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी डॉ. नवीन मारकंडेय के हस्ताक्षर हैं।









