भारतमाला प्रोजेक्ट घोटाला: 4 आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने 1 मई तक पुलिस रिमांड पर भेजा

April 26, 2025 8:14 PM
Bharattmala Project Scam

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारतमाला प्रोजेक्ट (Bharatmala project scam) में हुए जमील घोटाला मामले में EOW  ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। EOW ने उमा तिवारी, केदार तिवारी, विजय जैन औऱ हरमीत खनूजा को कोर्ट में पेश किया गया है। भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत 1 जमीन के फर्जी तरीके से 6-6 लोगो के नाम दर्ज कर शासन को करोड़ो रुपए का नुकसान पहुंचाने का आरोप है। कोर्ट ने सभी आरोपियों को 1 मई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

शुक्रवार को  EOW  ने 18 जगहों पर छापा मारा था। इनमें अमरजीत सिंह गिल, ठेकेदार, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी दुर्ग, हरजीत सिंह खनूजा, ठेकेदार, मकान नंबर 118 लॉ विष्टा सोसाइटी, कचना रायपुर, जितेंद्र कुमार साहू, पटवारी, अभनपुर,  दिनेश कुमार साहू पटवारी, माना बस्ती रायपुर, निर्भय कुमार साहू SDM, अटलनगर, नवा रायपुर समेत कांकेर के नरहरपुर स्थित आवास, हरमीत सिंह खनूजा ठेकेदार, महासमुंद, योगेश कुमार देवांगन जमीन दलाल, अश्वनी नगर,रायपुर, बसंती घृतलहरे, अभनपुर, अमरजीत सिंह गिल, बैंक कर्मचारी ICICI बैंक हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी,दुर्ग, रोशन लाल वर्मा, RI, कचना रायपुर, विजय जैन, कारोबारी, गोलबाजार दुकान और टैगोर नगर स्थित घर रायपुर, उमा तिवारी, महादेव घाट,रायपुर, दशमेश, तेलीबांधा गुरुद्वारा, रायपुर, लखेश्वर प्रसाद किरण तहसीलदार, कटघोरा और बिलासपुर स्थित घर, शशिकांत कुर्रे, तहसीलदार, माना बस्ती और अभनपु और लेखराम देवांगन पटवारी, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सेजबहार रायपुर के निवास पर ACB/EOW  ने छापा मारा था।

ये भी देखें: कश्‍मीर गए छत्‍तीसगढ़ के 65 सैलानियों को श्रीनगर में सैफी बेग ने आधी रात अपने होटल में रोका

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now