दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर में मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए, 3 जवान भी शहीद

December 3, 2025 6:25 PM
naxal encounter

बस्तर। छत्तीसगढ़ में एंटी नक्सल ऑपरेशन (Anti Naxal Operation) के बीच फोर्स और माओवादियों के बीच फिर से मुठभेड़ हु़ई है। इस बार मुठभेड़ दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर में मिरतुर थाना क्षेत्र में हुई है। इस मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे जा चुके हैं। वहीं करीब 3 जवान शहीद हो गए हैं। 12 नक्सलियों के शव फोर्स ने बरामद कर लिया गया है।

माओवादी कैडरों के शव बरामद करने के अलावा LMG machine gun, SLR राइफलें, INSAS राइफलें और .303 राइफलें बरामद किए गए। बीजापुर DRG के 3 जवान शहीद हुए हैं। उनमें प्रधान आरक्षक मोनू वडाड़ी, आरक्षक दुकारू गोंडे और रमेश सोड़ी शहीद हुए हैं।

बीजापुर DRG के 02 जवान घायल, लेकिन खतरे से बाहर हैं। वर्तमान में क्षेत्र में लगातार सर्च ऑपरेशन जारी है। अतिरिक्त रीइन्फोर्समेंट टीमें भेजी गई हैं। फोर्स की बल संख्या पर्याप्त है तथा क्षेत्र को कॉर्डन कर सर्चिंग जारी है।

ऑपरेशन पूरा होने के बाद विस्तृत जानकारी अलग से साझा की जाएगी।

बस्तर रेंज के IG सुंदरराज पी. ने मुठभेड़ की आधिकारिक पुष्टि की है।

दंतेवाड़ा डीआईजी कमलोचन कश्यप ने बताया कि, पिछले दो घन्टे से मुठभेड़ जारी है। इस दौरान अब तक 6 माओवादी मारे गए हैं, जिनके शव बरामद कर लिए गए हैं। वहीं मुठभेड़ में एक DRG जवान के शहीद और एक घायल हो गया है।

मुठभेड़ बीजापुर के गंगालूर के जंगलों में चल रही है। मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। जवानों ने बड़ी संख्या में नक्सलियों को घेर रखा है। अभी भी मुठभेड़ चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, DRG, STF और कोबरा बटालियन की संयुक्त टीम वेस्ट बस्तर डिवीजन में सर्च ऑपरेशन के लिए निकली थी। इसी दौरान जंगल में पहले से घात लगाए बैठे नक्सलियों ने अचानक जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी।

जवानों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ अभी भी जारी है और इलाके को घेरकर अतिरिक्त बल भेजा जा रहा है।

यह मुठभेड़ ऐसे समय हो रही है जब सुरक्षा बलों ने अभी 16 दिन पहले ही देश के सबसे खतरनाक नक्सली कमांडरों में शामिल माड़वी हिड़मा को मार गिराया था। 18 नवंबर को छत्तीसगढ़–आंध्र प्रदेश बॉर्डर के मरेडमिल्ली जंगल में हिड़मा और उसकी पत्नी समेत 5 नक्सली ढेर हुए थे।

यह भी पढ़ें : झीरम कांड के मास्टर माइंड चैतू ने सरेंडर करते वक्त क्यों कहा – साेनू दादा और रूपेश के विचारों से सहमत हूं?

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। 2022 से दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन खबरें लिखीं। दैनिक भास्‍कर से पहले नवभारत, नईदुनिया, पत्रिका अखबार में 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now