अखिलेश के बयान से उठने लगे कांग्रेस के साथ गठबंधन पर सवाल

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री Akhilesh Yadav द्वारा एक्स पर ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता बनर्जी और डीएमके नेता स्टालिन की तस्वीर डालने पर बवाल उठ खड़ा हुआ है। अखिलेश ने दोनों के स्तबतस्वीर लगाकर लिखा है कि हम वो नहीं जो मुश्किलों में साथ छोड़ दें।

अखिलेश के इस बयान पर योगी सरकार के मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा है कि यूपी में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और सपा का इंडिया गठबंधन चुनाव से पहले टूट जाएगा।दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि अखिलेश का “मुसीबत में साथ न छोड़ने” वाला बयान सीधे-सीधे कांग्रेस पार्टी पर निशाना है। क्योंकि कांग्रेस पार्टी बंगाल चुनाव के दौरान कभी भी टीएमसी के साथ नहीं दिखी और इंडिया अलायंस झूठा है।

सपा सुप्रीमो और कन्नौज सांसद अखिलेश यादव ने 8 मई को डीएमके चीफ स्टालिन और ममता बनर्जी के साथ फोटो शेयर कर लिखा था: “हम वो नहीं जो मुश्किलों में साथ छोड़ दें।”यह पोस्ट ऐसे समय में की गई जब कांग्रेस ने तमिलनाडु में पोस्ट-पोल अलायंस करते हुए विजय की अगुवाई वाली टीवीके के साथ गठबंधन किया और सरकार में साझेदार बनने का ऐलान किया। हालांकि कांग्रेस ने टीवीके को सशर्त समर्थन दिया है और अभी तक सरकार बनाने की स्थिति स्पष्ट नहीं है।

अखिलेश की पोस्ट पर कांग्रेस अभी चुपअभी तक कांग्रेस हाईकमान या यूपी इकाई से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। गौरतलब है कि अखिलेश यादव ने गुरुवार को कोलकाता में ममता बनर्जी से मुलाकात की थी।

यह भी पढ़ें: कोलकाता में ममता बनर्जी से मिले अखिलेश यादव, बोले- ‘दीदी आप हारी नहीं हैं’

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now