सपा कांग्रेस के बीच घमासान की असल वजह क्या है

कांग्रेस पार्टी (Congress)के नेता और सहारनपुर के सांसद इमरान मसूद ने एक बार फिर समाजवादी पार्टी पर ‘शब्द बाण’ चलाए हैं। समाजवादी पार्टी के कांग्रेस की जमीन पर मौजूदगी के सवाल पर उन्होंने कहा कि साल 2019 में बसपा संग गठबंधन के बावजूद सपा को पांच सीटें मिली थीं जबकि 2024 में राहुल गांधी के समर्थन से 37 सीटें आईं।

के नेता और सहारनपुर के सांसद इमरान मसूद ने एक बार फिर समाजवादी पार्टी पर ‘शब्द बाण’ चलाए हैं। समाजवादी पार्टी के कांग्रेस की जमीन पर मौजूदगी के सवाल पर उन्होंने कहा कि साल 2019 में बसपा संग गठबंधन के बावजूद सपा को पांच सीटें मिली थीं जबकि 2024 में राहुल गांधी के समर्थन से 37 सीटें आईं।

इमरान मसूद ने कहा कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा निकाली और देशभर में माहौल बनाया था। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं कि सपा का योगदान नहीं था लेकिन हमने बड़ा दिल दिखाया था, हर बार बड़ा दिल कांग्रेस की करेगी, क्या आपका बड़ा दिल नहीं दिखाओगे?

सपा नेताओं द्वारा इमरान मसूद को चुप करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हम ये 26 सीटें स्वीकार कर लें? फिर लोकसभा चुनाव में ये लोग ही कहेंगे कि कांग्रेस का रिजल्ट ही जीरो है। इन पर भी आप लड़ लो, आपके पास जीत का फॉर्मूला है तो। उन्होंने कहा कि कांग्रेस 2017 में 105 सीटों पर लड़ी थी, इस बार हमें 105 से ज्यादा सीटें चाहिए। तब कांग्रेस बहुत कमजोर स्थिति में थी, आज बहुत मजबूत है।

कांग्रेस जिसके साथ रहेगी, दस गुना कर देगी

इमरान मसूद ने कहा कि सपा लगातार हमारी हैसियत बता रही है। सपा कह रही है कि कांग्रेस जीरो है। जीतने का फॉर्मूला सपा के पास है तो उसे कांग्रेस की जरूरत क्या है। कांग्रेस के साथ चुनाव लड़ना चाहते हैं लेकिन लगातार बेइज्जत कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सपा कह रही है कि कांग्रेस के पास बस्ते लगाने वाले भी नहीं हैं। 2009 में भी कांग्रेस के पास बस्ते लगाने वाले नहीं थे लेकिन एक सीट ज्यादा जीते थे सपा से। ये कांग्रेस है, जीरो है लेकिन जिसके साथ रहेगी दस गुना कर देगी।

सीट शेयरिंग को लेकर सपा-कांग्रेस के बीच तनातनी क्यों?

सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर खींचतान की बड़ी वजह चुनावी आंकड़े हैं। कांग्रेस 2024 के लोकसभा चुनाव में 40 विधानसभा सीटों पर मिली बढ़त के आधार पर ज्यादा सीटें मांग रही है, जबकि सपा का जोर ‘जीत के समीकरण’ पर है।

  1. 2022 में 40 सीटों पर कांग्रेस का प्रदर्शन

कांग्रेस लोकसभा चुनाव में जिन 40 विधानसभा सीटों पर आगे रही थी, वहां 2022 के विधानसभा चुनाव में उसका प्रदर्शन कुछ ऐसा था:

  • 1 सीट पर जीत
  • 2 सीटों पर दूसरा स्थान
  • 12 सीटों पर तीसरा स्थान
  • 25 सीटों पर चौथा या उससे नीचे
    कुल विधानसभा सीटें 40
    यानी 2024 के लोकसभा चुनाव में 40 सीटों पर बढ़त बनाने वाली कांग्रेस 2022 के विधानसभा चुनाव में इनमें से सिर्फ एक सीट जीत पाई थी।
  1. 2017 में गठबंधन के दौरान कैसा रहा प्रदर्शन?

2017 के विधानसभा चुनाव में सपा के साथ गठबंधन के तहत कांग्रेस ने इन 40 में से 26 सीटों पर चुनाव लड़ा था। बाकी 14 सीटों पर उसके उम्मीदवार नहीं थे।

  • 5 सीटों पर जीत
  • 7 सीटों पर दूसरा स्थान
  • 6 सीटों पर तीसरा स्थान
  • 8 सीटों पर चौथा या उससे नीचे
    चुनाव लड़ी 26 सीटें
    उम्मीदवार नहीं उतारे 14 सीटें
  1. सपा ने कितनी सीटों का प्रस्ताव दिया?

न्यूज एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक, सपा ने कांग्रेस को 26 सीटें देने का प्रस्ताव दिया है। इसमें रामपुर खास और फरेंदा सीटें भी शामिल हैं, जहां कांग्रेस ने 2022 में जीत दर्ज की थी।

  • 40 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस जिन सीटों पर आगे थी
  • 26 सपा का कांग्रेस को सीटों का प्रस्ताव
  • 3 40 बढ़त वाली सीटों में से जो प्रस्ताव में शामिल हैं
    ये तीन सीटें हैं: फरेंदा, जगदीशपुर, खेरागढ़
    इन तीनों सीटों पर 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस भाजपा के बाद दूसरे स्थान पर रही थी।
  1. कांग्रेस की 40 सीटों पर बढ़त का गणित

कांग्रेस की 40 विधानसभा सीटों पर बढ़त छह लोकसभा क्षेत्रों में मिली जीत और सात लोकसभा क्षेत्रों में मिली हार के बीच बंटी हुई थी।

  • 26 6 लोकसभा क्षेत्रों में, जहां कांग्रेस जीती
  • 14 7 लोकसभा क्षेत्रों में, जहां कांग्रेस हारी
  1. सपा अपनी जीती हुई सीटें क्यों नहीं छोड़ना चाहती?
    सपा की भी अपनी राजनीतिक मजबूरियां हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में इन 40 सीटों में से उसने 17 पर जीत दर्ज की थी।
    17 सीटें इन 40 विधानसभा क्षेत्रों में सपा ने 2022 में जीती थीं।

इनमें अमेठी, गौरीगंज और बाराबंकी जैसी सीटें शामिल हैं। लोकसभा चुनाव में इन क्षेत्रों में कांग्रेस उम्मीदवारों को सपा के समर्थन का फायदा मिला था। ऐसे में इन सीटों को कांग्रेस के लिए छोड़ने का मतलब सपा को अपनी जीती हुई सीटों में से कुछ छोड़ना होगा। बेहट और सहारनपुर इसके उदाहरण हैं।

आखिर विवाद की असली वजह क्या है?

कांग्रेस लोकसभा चुनाव की बढ़त के आधार पर ज्यादा सीटें चाहती है, जबकि सपा विधानसभा चुनाव में अपने प्रदर्शन और जीती हुई सीटों को आधार बना रही है। इसी अलग-अलग चुनावी गणित के कारण दोनों दलों के बीच सीट बंटवारे पर सहमति नहीं बन पा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now