रायपुर में भाजपा सांसद लक्ष्मी वर्मा की कार दुर्घटनाग्रस्त, दाहिने हाथ में फ्रैक्चर

रायपुर | भाजपा (BJP) की राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा शुक्रवार देर शाम सड़क हादसे में घायल हो गईं। रायपुर-बलौदाबाजार मार्ग पर खरोरा थाना क्षेत्र में उनकी कार की दूसरी कार से टक्कर हो गई। हादसे में सांसद और उनके ड्राइवर के अलावा दूसरी कार में सवार तीन लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

कार्यक्रम से लौट रही थीं सांसद

पुलिस के मुताबिक, 59 वर्षीय लक्ष्मी वर्मा बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में एक कार्यक्रम में शामिल होकर रायपुर लौट रही थीं। कार में उनके बेटे और एक सुरक्षाकर्मी भी मौजूद थे। दुर्घटना के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से सांसद को रायपुर एम्स रेफर किया गया।

हादसे की जांच में जुटी पुलिस

एम्स के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि लक्ष्मी वर्मा के दाहिने हाथ में फ्रैक्चर हुआ है और उनका इलाज जारी है। वहीं, पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now