रायपुर में युवती से छेड़छाड़, मिनी बस चालक पर FIR

रायपुर | रायपुर (Raipur) राजधानी के भनपुरी इलाके में गुरुवार रात एक मिनी बस में 23 वर्षीय युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। खमतराई पुलिस ने युवती की शिकायत पर रांवाभाठा निवासी बस चालक दिलहरण पाल के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नाश्ते के बहाने रोकी बस, बंद की खिड़कियां

युवती एक निजी प्रिंटिंग कंपनी में कंप्यूटर ऑपरेटर है। 21 नवंबर से उसने मिनी बस में आना-जाना शुरू किया था। घटना के दिन वह फाफाडीह से घर लौट रही थी। रात करीब पौने आठ बजे चालक ने भनपुरी शराब भट्ठी के पास भजिया लेने के बहाने बस रोकी। वापस आने के बाद उसने सभी दरवाजे और खिड़कियां अंदर से बंद कर दीं।

दोस्ती से इनकार करने पर की जबरदस्ती

आरोपी ने युवती पर दोस्ती करने का दबाव बनाया। उसने कहा कि दूसरे यात्रियों के सामने उसे भैया कहकर बुलाए। युवती के इनकार करने पर उसने उसे पिछली सीट पर बुलाया। शिकायत के मुताबिक, चालक ने उसका हाथ और कमर पकड़कर अपनी ओर खींचा और जबरन किस किया।

सूझबूझ दिखाकर खुद को बचाया

युवती ने अगले दिन मिलने की बात कहकर वहां से निकलने का रास्ता निकाला। घर पहुंचकर उसने मां और भाइयों को आपबीती बताई। इसके बाद परिजनों के साथ थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी की जानकारी सामने नहीं आई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now