सरकारी कलेंडर पर दिग्विजय सिंह ने क्या सवाल उठा दिए?

लेंस डेस्क। मध्य प्रदेश सरकार के शासकीय कैलेंडर (MP Calendar Controversy) में छपी एक तस्वीर को लेकर नया राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। राज्यसभा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने दावा किया है कि कैलेंडर में जिस हिरण की तस्वीर प्रकाशित की गई है, वह भारत में नहीं बल्कि अफ्रीका में पाया जाने वाला जीव है।

दिग्विजय सिंह ने अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘मुख्यमंत्री जी… जिस हिरण का चित्र आपने एमपी के कैलेंडर पर लगाया है वह एमपी में ही नहीं, भारत में भी नहीं पाया जाता। यह इम्पाला (Impala) है, जो अफ्रीका में पाया जाता है। कृपया सोच-समझकर शासकीय कैलेंडर पर चित्र लगवाया करें।‘

उन्होंने पोस्ट के अंत में ‘जय सिया राम’ भी लिखा।

पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई और समर्थकों-विरोधियों के बीच तीखी टिप्पणियां देखने को मिलीं।

मध्य प्रदेश सरकार की ओर से इस विवाद पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

फेसबुक पोस्ट पर आए कमेंट्स में अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। एक यूजर्स ने लिखा, ‘भू-माफिया क्या जाने भूगोल?’

एक यूजर्स ने लिखा, ‘हिरनियो के बारे मे राजाजी का ज्ञान बड़ा उम्दा है…।‘

एक अन्य यूजर्स ने लिखा, ‘नहीं पाया जाता है तो महा मानव लेकर आ जाएंगे।‘

एक यूजर्स ने दिग्विजय सिंह को घेरा और लिखा, ‘जब खुद का समय खराब हो तो कैलेंडर में कमी दिखती है वही हाल दिग्गी राजा का है।‘

इसके अलावा कुछ यूजर्स ने इसे सरकारी लापरवाही बताया तो कुछ ने फोटो चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाए। वहीं, कई लोगों ने इसे ‘अनावश्यक राजनीतिक मुद्दा’ भी कहा।

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। द लेंस से पहले दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर, नवभारत में क्राइम रिपोर्टर, नईदुनिया में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट और पत्रिका अखबार में रिपोर्टर के तौर पर 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories