[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री ने लगाया 62 हजार करोड़ के घोटाले का आरोप, चैनल ने वीडियो हटाया
Bilaspur Train Accident: मृतकों की संख्या 11 पहुंची, ट्रेन सेवाएं आंशिक बहाल
भारतीय मूल के जोहरान ममदानी बने न्यूयॉर्क के मेयर
हारिस रऊफ पर ICC का दो मैच का बैन, सूर्यकुमार यादव की मैच फीस भी कटी
क्या लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला रायपुर से अप्रसन्न लौटे?
SIR पर बिफरी ममता बनर्जी, चुनाव आयोग से पूछा बिहार में कितने रोहिंग्या मिले?
मथुरा : दलि‍त बच्‍ची से सामूहिक दुष्‍कर्म मामले में पुलिस खाली हाथ, जानिए कहां पहुंची जांच
QS Asia Rankings 2026 :  IIT दिल्ली लगातार दूसरी बार टॉप पर, लेकिन 15 पायदान लुढ़का, बाकी संस्‍थानों की रैंकिंग भी गिरी
सुरक्षा के तमाम उपायों के बावजूद क्‍यों हो रहे रेल हादसे?
अपडेट : बिलासपुर रेल हादसे में लोको पायलट सहित 7 की मौत, हेल्पलाइन नंबर जारी, रेलवे ने किए मुआवजे का ऐलान
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

अपडेट : बिलासपुर रेल हादसे में लोको पायलट सहित 7 की मौत, हेल्पलाइन नंबर जारी, रेलवे ने किए मुआवजे का ऐलान

अरुण पांडेय
अरुण पांडेय
Published: November 4, 2025 4:55 PM
Last updated: November 5, 2025 12:23 AM
Share
Bilaspur train accident
SHARE
The Lens को अपना न्यूज सोर्स बनाएं

बिलासपुर/रायपुर। बिलासपुर के करीब लाल खदान रेलवे स्टेशन के पास एक भयानक ट्रेन दुर्घटना हुई है। अधिकारियों ने अब तक सात लोगों की मृत्यु होने की आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है। सात लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। खबरें नाै मौतों की आ रही हैं। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि फिलहाल दो शव दिखाई दे रहे हैं।

खबर में खास
मृतकों को मिलेगा 10 लाख का मुआवजाराज्यपाल, सीएम, केंद्रीय मंत्री, पूर्व सीएम ने कहा – घटना दुखद

बिलासपुर स्टेशन के पास हुई मालगाड़ी और मेमू लोकल के डिरेलमेंट हादसे में 9 लोगों की मौत के साथ ही करीब 13 यात्री घायल हुए हैं। घायलों को बिलासपुर और आसपास के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त सूची के अनुसार, सीआईएमएस (CIMS) में पांच घायलों का इलाज चल रहा है। इनमें बिलासपुर परसदा निवासी मथुरा भास्कर (55 वर्ष), चौरा भास्कर (50 वर्ष), शत्रुघ्न (50 वर्ष), बिलासपुर की हेमु नगर निवासी गीता देवनाथ (30 वर्ष) और जांजगीर नैला निवासी मेहबिश (19 वर्ष) हैं। दो यात्री अपोलो अस्पताल बिलासपुर में भर्ती कराया गया है, इनमें रश्मि और संतोष हंसराज (50 वर्ष) हैं। इसके अलावा सेंट्रल हॉस्पिटल बिलासपुर में छह यात्रियों का इलाज जारी है। इनमें रायपुर की झंडा चौक निवासी कविता यादव (30 वर्ष), कापन निवासी अंजला साहू (49 वर्ष), श्याम देवी गौतम (64 वर्ष), रायगढ़ निवासी प्रीतम कुमार (35 वर्ष), बिलासपुर सिरगिट्‌टी निवासी शैलेश चंद्र (रेल कर्मचारी, 35 वर्ष) और अज्ञात बालक (1.5 वर्ष) हैं। अज्ञात बालक की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

रेलवे और जिला प्रशासन ने राहत कार्य तेज़ी से शुरू किया था। अधिकारियों ने बताया कि सभी घायलों को समय पर इलाज उपलब्ध कराया गया है और उनकी स्थिति पर लगातार नज़र रखी जा रही है।

बिलासपुर स्टेशन के पास हुई मालगाड़ी और मेमू लोकल के डिरेलमेंट हादसे में 9 लोगों की मौत के साथ ही करीब 13 यात्री घायल हुए हैं। घायलों को बिलासपुर और आसपास के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त सूची के अनुसार, सीआईएमएस (CIMS) में पांच घायलों का इलाज चल रहा है। इनमें बिलासपुर परसदा निवासी मथुरा भास्कर (55 वर्ष), चौरा भास्कर (50 वर्ष), शत्रुघ्न (50 वर्ष), बिलासपुर की हेमु नगर निवासी गीता देवनाथ (30 वर्ष) और जांजगीर नैला निवासी मेहबिश (19 वर्ष) हैं। दो यात्री अपोलो अस्पताल बिलासपुर में भर्ती कराया गया है, इनमें रश्मि और संतोष हंसराज (50 वर्ष) हैं। इसके अलावा सेंट्रल हॉस्पिटल बिलासपुर में छह यात्रियों का इलाज जारी है। इनमें रायपुर की झंडा चौक निवासी कविता यादव (30 वर्ष), कापन निवासी अंजला साहू (49 वर्ष), श्याम देवी गौतम (64 वर्ष), रायगढ़ निवासी प्रीतम कुमार (35 वर्ष), बिलासपुर सिरगिट्‌टी निवासी शैलेश चंद्र (रेल कर्मचारी, 35 वर्ष) और अज्ञात बालक (1.5 वर्ष) हैं। अज्ञात बालक की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

रेलवे और जिला प्रशासन ने राहत कार्य तेज़ी से शुरू किया था। अधिकारियों ने बताया कि सभी घायलों को समय पर इलाज उपलब्ध कराया गया है और उनकी स्थिति पर लगातार नज़र रखी जा रही है।

रेलवे ने बिलासपुर-रायपुर 68719, कोरबा-बिलासपुर 68731 और बिलासपुर-कोरबा 68732 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। रायगढ़, कोरबा और बिलासपुर से आने वाली कई ट्रेनें भी प्रभावित हुई हैं।

यात्रियों एवं उनके परिजनों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। आपातकालीन संपर्क के तहत बिलासपुर – 7777857335, 7869953330, चांपा – 8085956528, रायगढ़ – 9752485600, पेंड्रा रोड – 8294730162, कोरबा – 7869953330, उसलापुर – 7777857338 है।

बताया जा रहा है कि एक मालगाड़ी और यात्री रेलगाड़ी की आमने-सामने की भिड़ंत से कई कोच रेलपटरी से बाहर हो गए। इस हादसे में दर्जनभर से ज्यादा मुसाफिर घायल हुए हैं, जिनमें से कुछ की स्थिति चिंताजनक है। रेलवे का बचाव दल तुरंत घटनास्थल पर पहुँचकर राहत कार्य में जुट गया है। और बचाव अभियान जारी है।

सूत्रों के अनुसार टक्कर का प्रभाव इतना तेज था कि कोच एक-दूसरे के ऊपर चढ़ गए, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। खबर मिलते ही रेलवे की आपात टीम, रेलवे सुरक्षा बल और स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुँची तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया।

यह हादसा हावड़ा-मुंबई रेलवे ट्रैक पर हुआ है, जो देश के सबसे अधिक व्यस्त रेल मार्गों में से एक है।

यात्री एवं उनके परिजन इन नंबरों पर संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं । रेल प्रशासन स्थिति पर निरंतर नजर रखे हुए है और समुचित राहत, बचाव एवं सहायता सुनिश्चित कर रहा है ।

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर वरिष्ठ अधिकारी पहुंच गए। राहत और बचाव कार्य पूरे जोर-शोर से चलाए जा रहे हैं। तत्काल प्रभाव से चिकित्सा दल और मंडल स्तर के अधिकारियों को घटनास्थल भेजा गया। फिलहाल इस रूट पर सभी ट्रेनों का संचालन स्थगित कर दिया गया है। कई यात्री और मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों को वैकल्पिक मार्गों से चलाया जा रहा है।

रेलवे का बचाव दल, आरपीएफ जवानों के साथ-साथ स्थानीय पुलिस बल भी मौके पर तैनात होकर राहत कार्य में जुटा है। आपातकालीन चिकित्सा दल घायलों को प्राथमिक उपचार प्रदान कर रहे हैं। इस घटना से अन्य ट्रेनों की समय-सारणी पर भी गहरा असर पड़ा है कुछ गाड़ियां रद्द कर दी गई हैं, तो कुछ को दूसरे रास्तों से भेजा गया है।

मृतकों को मिलेगा 10 लाख का मुआवजा

दुर्घटना में प्रभावित व्यक्तियों के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा की गई है । मृतकों (casualties) के परिजनों को 10 लाख रुपए , गंभीर रूप से घायल यात्रियों को 5 लाख रुपए और सामान्य रूप से घायल यात्रियों को 1 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

रेल प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं तथा घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भेजा गया है। रेलवे प्रशासन प्रभावित यात्रियों को हरसंभव सहायता एवं समन्वय प्रदान कर रहा है।

इस घटना की विस्तृत जांच रेलवे सुरक्षा आयुक्त स्तर पर कराई जाएगी, ताकि कारणों की समुचित जांच कर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जा सकें।

राज्यपाल, सीएम, केंद्रीय मंत्री, पूर्व सीएम ने कहा – घटना दुखद

रेल हादसे पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने दुःख जताया। तोखन साहू ने सोशल मीडिया में पोस्‍ट कर कहा कि बिलासपुर में हुई कोरबा पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी की टक्कर की दुखद घटना अत्यंत व्यथित करने वाली है।इस हादसे में हुए जनहानि की सूचना से मन अत्यंत शोकाकुल है। मैं दिवंगत आत्माओं के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूँ और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना करता हूं। रेलवे प्रशासन और स्थानीय टीमों द्वारा राहत एवं बचाव कार्य तेजी से जारी हैं — मैं स्वयं घटना की जानकारी निरंतर ले रहा हूं। ईश्वर से प्रार्थना है कि इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों को शक्ति प्रदान करें।

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि बिलासपुर जिले के लाल खदान के निकट हुए रेल हादसे में कई लोगों की मृत्यु हो जाने की घटना हृदयविदारक है। ईश्वर मृतात्माओं को शांति एवं शोक-संतप्त परिजनों को इस कठिन परिस्थिति में संबल प्रदान करें।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी दुख जताया। उन्होंने कहा कि बिलासपुर के पास ट्रेन दुर्घटना का समाचार अत्यंत दु:खद है। बिलासपुर जिला कलेक्टर से जानकारी लेकर उन्हें हरसंभव सहायता और राहत कार्य संबंधित निर्देश दिए गए हैं। राज्य सरकार इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ है। रेलवे और प्रशासन की टीमें तुरंत राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई हैं। घायलों के उपचार के लिए सभी आवश्यक संसाधन और चिकित्सा सहायता सुनिश्चित की जा रही है। राज्य सरकार पूरी तत्परता और संवेदनशीलता के साथ स्थिति पर नजर रख रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि बिलासपुर के लाल खदान रेलवे स्टेशन के पास पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी के टकराने की भीषण दुर्घटना का पीड़ादायक समाचार प्राप्त हुआ। प्राप्त जानकारियों के अनुसार इस दुर्घटना में 10 यात्रियों की अकाल मृत्यु की आशंका जताई जा रही है और कई यात्रियों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति तथा उनके परिजनों को संबल प्रदान करें. शासन-प्रशासन से अनुरोध है कि इस भीषण दुर्घटना में घायल हुए लोगों के समुचित उपचार की व्यवस्था करते हुए, इस लापरवाही के जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

वहीं पीसीसी चीफ दीपक बैज ने पोस्‍ट कर लिखा कि बिलासपुर में रेल हादसा अत्यंत दुःखद! लालखदान के पास पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी की टक्कर में कई यात्री घायल हुए हैं। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से प्रभावित सभी यात्रियों और उनके परिजनों के प्रति संवेदना। ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी सुरक्षित रहें और घायलों को जल्द स्वास्थ्य लाभ मिले।

बिलासपुर रेल हादसे पर पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव ने रेल हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने रेल हादसे में मृत लोगों पर संवेदना जताई। बिलासपुर कई रेल ट्रैक होने के बावजूद हादसा बड़ी लापरवाही है। मृतक लोगों के परिजनों को मुआवजा के साथ नौकरी भी मिलनी चाहिए। लाल बहादुर शास्त्री जैसे हादसे में नैतिक जिम्मेदारी लेकर केंद्रीय रेल मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए। हादसे के दोषी कर्मचारियों पर कठोर से कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।

TAGGED:Big_NewsBilaspur train accident
Previous Article Indian student visa कनाडा ने 74 फीसदी भारतीय छात्रों का वीजा आवेदन रद्द किया
Next Article Bilaspur train accident सुरक्षा के तमाम उपायों के बावजूद क्‍यों हो रहे रेल हादसे?
Lens poster

Popular Posts

जापान के बाद दक्षिण कोरिया पहुंचे CM साय, सियोल में ATCA से मिले, वहां की कंपनियां छत्तीसगढ़ में करेंगी B2B पाटर्नरशिप

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने विदेश दौरे के तहत आज जापान…

By दानिश अनवर

‘गरबा से दूर रहें मुस्लिम युवा’, वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने जारी किया फरमान

रायपुर। नवरात्र के दौरान गरबा के आयोजनों में मुस्लिम युवाओं से दूर रहने की अपील…

By Lens News

फार्मा सेक्टर टैरिफ मुक्त होने के बावजूद अमेरिका के बाहर बाजार तलाश रहा भारत

नई दिल्ली। भारत अमेरिका पर अपनी निर्भरता कम करने के लिए अफ्रीका, लैटिन अमेरिका और…

By आवेश तिवारी

You Might Also Like

Committee meeting
छत्तीसगढ़

क्रांतिकारी सुखदेव राज की मूर्ति के रखरखाव के लिए समिति गठित

By Lens News
छत्तीसगढ़

अब पूर्व सीएम के एक और ओएसडी के घर पहुंची सीबीआई

By नितिन मिश्रा
कांग्रेस–भाजपा
छत्तीसगढ़

कांग्रेस–भाजपा : वार–पलटवार, बयान युद्ध से छत्तीसगढ़ की राजनीति गरमाई

By दानिश अनवर
Amit Shah
छत्तीसगढ़

अमित शाह को बस्तर में आई बाढ़ से लेकर पिछले महीने चले एंटी नक्सल ऑपरेशन की CM साय ने दी रिपोर्ट

By दानिश अनवर

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?