समस्तीपुर में जमुई जैसी घटना! सुनसान सड़क पर लड़की से छेड़खानी, बदसलूकी का VIDEO वायरल

समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर (Samastipur) में सुनसान सड़क पर एक लड़की के साथ कथित छेड़खानी और बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। मामला कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर स्थित बांध बाइपास रोड का बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, लड़की एक युवक के साथ जा रही थी। रास्ते में वह रुककर फोटो ले रही थी, तभी आसपास के कुछ स्थानीय युवक वहां पहुंच गए। आरोप है कि युवकों ने लड़की के साथ गाली-गलौज की, उसका हाथ मरोड़ा और कथित तौर पर छेड़खानी व बैड टच किया।

घटना का किसी ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद समस्तीपुर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

समस्तीपुर के SP अरविंद प्रताप सिंह ने मीडिया से बातचीत में मामले को अतिसंवेदनशील बताया है। उन्होंने कहा कि मामले में शामिल आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

बताया जा रहा है कि वीडियो में नजर आ रहे युवक जगतसिंहपुर गांव के ही रहने वाले हैं। हालांकि, वायरल वीडियो और सामने आए आरोपों की पुलिस स्तर पर जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान और घटना की पूरी परिस्थितियों को लेकर पुलिस कार्रवाई कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories