[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
नेपाल के लोग बिहार चुनाव को लेकर उत्साहित क्यों है?
कुएं में फंसे 4 हाथियों का सफल रेस्क्यू,राज्य में 25 हजार से ज्यादा कुएं बने जानवरों के लिए जाल
‘…वोटरों को घर से मत निकलने दो’, बयान देकर फंसे ललन सिंह, FIR दर्ज
सर्वे में एनडीए आगे तो तेजस्वी बने सीएम पद की पहली पसंद
दिल्ली के प्रदूषण से डरकर राहुल ने मां सोनिया को बाहर भेजने का किया था विचार
सरकारी स्कूल में लापरवाही: छुट्टी के बाद कक्षा में बंद रह गई पहली की छात्रा
तो क्‍या डूबने वाला है शेयर बाजार ! अब क्‍या करें?
एमपी सरकार ने गेहूं-धान की सरकारी खरीदी से हाथ खींचे, किसानों में मचा हड़कंप
जिस दवा के उपयोग से डॉक्टरों ने सालभर पहले किया था इंकार, उस पर अब CGMSC ने लगाई रोक
नक्सल संगठन ने माओवादी कमलू पुनेम को बताया ‘अवसरवादी’ और ‘डरपोक’, कहा – पार्टी के 2 लाख लेकर भागा
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

जीएसटी में सुधार से व्यापारियों काे मिलेगी बड़ी राहत : सीएम साय

दानिश अनवर
दानिश अनवर
Byदानिश अनवर
Journalist
दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 13 वर्षों का अनुभव है। 2022 से दैनिक भास्‍कर...
Follow:
- Journalist
Published: September 19, 2025 9:52 PM
Last updated: September 19, 2025 10:18 PM
Share
GST Reforms
SHARE
The Lens को अपना न्यूज सोर्स बनाएं

रायपुर। भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान और जीएसटी रिफॉर्म्स (GST Reforms) को लेकर कार्यशाला हुई। इस कार्यशाला में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में जीएसटी में जो सुधार किए गए हैं, वह देश के डेढ़ सौ करोड़ लोगों के जीवन में खुशियों की सौगात लेकर आया है।

खबर में खास
आजादी के शताब्दी वर्ष में भारत विकसित राष्ट्र बनेगा – जोशीयोग और आयुर्वेद को दुनिया भर के लोगों ने स्वीकारा – किरण देव

सीएम ने कहा कि आयकर में ऐतिहासिक छूट के बाद अब जीएसटी के स्लैब का सरलीकरण, इसके रेट में अभूतपूर्व सुधार आम आदमी के जीवन को खुशहाल करने वाले और व्यापार उद्योग को नई गति देने वाले हैं। इससे न सिर्फ लोगों की बचत में ऐतिहासिक वृद्धि होगी, बल्कि जीएसटी कानूनों के सरलीकरण से अब व्यापारी भी अधिक सुगमता के साथ अपना कार्य कर सकेंगे।

आपको बता दें कि पिछले वर्ष 12 लाख सालाना की आय को टैक्स फ्री किया गया। अब जीएसटी में चार स्लैब के बदले दो ही स्लैब रखने, सभी उपयोगी वस्तुओं पर कर शून्य करने और अनेक उत्पादों में कर 10 प्रतिशत तक कम कर दिया गया है।

आजादी के शताब्दी वर्ष में भारत विकसित राष्ट्र बनेगा – जोशी

भाजपा सांसद और आत्मनिर्भर भारत अभियान के राष्ट्रीय सह संयोजक सी.पी. जोशी ने जीएसटी कर-सुधारों को ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि जीएसटी रिफॉर्म्स करके देश की जनता को प्रधानमंत्री मोदी ने बहुत बड़ी राहत दी है। चार टैक्स स्लैब को घटाकर दो स्लैब 5 और 18 प्रतिशत कर दिया गया है।

सीपी जोशी ने कहा कि इस अभियान के तहत महिला और युवा उद्यमियों के लिए सम्मेलन से लेकर अनेक कार्यक्रम तय किए गए हैं। आने वाले तीन महीनों में इन कार्यक्रमों को प्रदेश, जिला और मण्डल की टोलियाँ मूर्तरूप देने का काम करेगी। यह अभियान प्रधानमंत्री मोदी की विकसित भारत की संकल्पना को साकार कर देश की आजादी के शताब्दी वर्ष में भारत को विकसित राष्ट्र की कतार में खड़ा करेगा।

भाजपा सांसद ने कहा कि इस अभियान को जन-जन का अभियान बनाकर इससे देश का हर नागरिक जुड़े, यह हमारा लक्ष्य है। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत हर घर स्वदेशी-घर घर स्वदेशी को लेकर भाजपा देशभर में राष्ट्रीय स्तर से लेकर प्रदेश, जिला और मण्डल स्तर तक कार्यशालाओं का आयोजन कर रही है।

योग और आयुर्वेद को दुनिया भर के लोगों ने स्वीकारा – किरण देव

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव ने कहा कि एक आत्मनिर्भर देश में नागरिक अपने देश के उत्पादों को विशेष महत्व देता है। आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी सरकार ने देश की आर्थिक विकास योजनाओं के संबंध में उपयोग किया और लोकप्रिय बनाया।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार की विश्व अर्थव्यवस्था में बड़ी भूमिका निभाने और अधिक कुशल, प्रतिस्पर्धी और लचीला बनाने के लिए लगातार देश में निर्मित वस्तुओं का अपने दैनिक जीवन में उपयोग करना है। हमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत एवं आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को देश में निर्मित वस्तुओं की खरीदी कर पूरा करना है।

किरण सिंह देव ने कहा कि भारत दुनियाभर में अपनी योग और आयुर्वेद के नाम से जाना जाता है। श्री देव ने कहा कि देश को विकसित बनाने के लिए हमें पहले छत्तीसगढ़ को समृध्द और विकसित बनाना है।

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की प्रदेश संयोजक और सांसद रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान की शुरूआत कोविड-19-महामारी के समय हुई थी। दुनिया में जब कोविड-19 ने तबाही मचा रखी थी तब भारत में स्वदेशी टीके का निर्माण करने के लिए स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा दिया गया।

भाजपा प्रदेश महामंत्री और जीएसटी रिफॉर्म्स अभियान के प्रदेश संयोजक यशवंत जैन ने कहा कि स्वाधीनता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से जिन व्यापक आर्थिक सुधारों का संकल्प व्यक्त किया था, जीएसटी काउंसिल का ताजा निर्णय उन संकल्पों की पूर्ति कि दिशा में उठाया गया क्रांतिकारी कदम सिद्ध होगा। इन सुधारों से नागरिकों का जीवन बेहतर और सरल होगा।

इस कार्यशाला में केन्द्रीय मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष और कार्यकर्ता मौजूद थे।

यह भी पढ़ें : क्या बृजमोहन – अमर को किसी कनिष्ठ नेता के नेतृत्व में काम करना होगा? भाजपा की जीएसटी टीम से पार्टी में असहजता का माहौल

TAGGED:CM VISHNU DEO SAIGST REFORMSTop_News
Byदानिश अनवर
Journalist
Follow:
दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 13 वर्षों का अनुभव है। 2022 से दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन खबरें लिखीं। दैनिक भास्‍कर से पहले नवभारत, नईदुनिया, पत्रिका अखबार में 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।
Previous Article Lightning struck तीन छात्रों पर गिरी बिजली-एक मौत, जानें कैसे बचें इस मुश्किल हालात में?
Next Article Bihar Voter list Reporters collective: demolishing a falsehood
Lens poster

Popular Posts

नई दिल्ली  रेलवे स्टेशन हादसा : प्रयागराज के लिए हर घंटे जारी हो रहे थे 1,500 टिकट, नाकाम साबित हुए इंतजाम, मृतकों की संख्‍या 18

नई दिल्ली स्टेशन में कुल 16 प्लेटफार्म हैं। नई दिल्ली स्टेशन के भीतर जाने के…

By The Lens Desk

टीवी डिबेट के कोलाहल में संभावनाओं से भरी दो आवाजें

हाल के बरसों में टीवी चैनलों की राजनीतिक बहसों का स्तर जिस तरह से नीचे…

By Editorial Board

चिंता की एक रिपोर्ट

यह कितनी खतरनाक स्थिति है कि दुनिया के बीस सबसे प्रदूषित शहरों में 13 भारत…

By Editorial Board

You Might Also Like

Bastar Bodhghat Project
छत्तीसगढ़

मुरिया दरबार में गृहमंत्री अमित शाह के सामने बोधघाट परियोजना पर उठे सवाल

By बप्पी राय
Shantaram passed away
छत्तीसगढ़

संघ के वरिष्ठ प्रचारक शांताराम सर्राफ का निधन

By Lens News
Two journalists detained
अन्‍य राज्‍य

दो पत्रकारों की हिरासत का मामला : राजस्थान पुलिस ने कहा – खबर हटाने के लिए मांगे पांच करोड़, द सूत्र बोला – कायरना हरकत

By Lens News
WHO
दुनिया

खांसी की दवाओं से दुनिया भर में 300 बच्चों की मौत के बाद WHO की बड़ी प्रतिक्रिया

By आवेश तिवारी

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?