थाने में महिला ने खुद को लगाई आग, हालत गंभीर, पति ने बीती रात की थी पिटाई

Raipur Police

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है। यहां महिला थाना में एक महिला ने खुद को आग लगा ली है। आग लगाने के बाद महिला थाने के अंदर दौड़ गई। उसके पीछे लोग आग बुझाने दौड़े और आग बुझाने की कोशिश की।

पुलिस ने इस घटना की पुष्टि की है। महिला को डीकेएस अस्पताल ले जाया गया है। महिला की पहचान वर्षा गोस्वामी के रूप में हुई है। पति की मारपीट से प्रताड़ित होकर महिला ने आज खुद को आग लगा ली है।

महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है। हालांकि डीकेएस के अधीक्षक हेमंत शर्मा ने कहा है कि घायल महिला का इलाज चल रहा है। महिला के शरीर के आगे का हिस्सा जला है।

मिली जानकारी के अनुसार, महिला ने थाने के मेन गेट में आग लगाई और थाने के अंदर घुस गई। अंदर में कोई नहीं दिखा तो वो बाहर आ गई। उसकी चीख पुकार सुन कर थाने के पुलिस कर्मी महिला की तरफ आए और आग बुझाने की कोशिश की।

पुलिसकर्मियों ने किसी तरह महिला के ऊपर कपड़े और पानी डालकर आग पर काबू पाया। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया।

जानकारी मिली है कि पति शिवम गोस्वामी के खिलाफ महिला ने 2024 से शिकायत की थी। कई बार काउंसिलिंग के लिए पति को बुलाया जा रहा था, लेकिन वह नहीं आया। बीती रात भी पति ने उसके साथ मारपीट की, जिसके बाद महिला सुबह थाने पहुंची और खुद को आग लगा ली। दोनों ने 5 साल पहले प्रेम विवाह किया था।

यह भी पढ़ें : अवैध रेत खनन रोकने पहुंचे आरक्षक को ट्रैक्‍टर से कुचला, अस्‍पताल ले जाने से पहले ही मौत

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। द लेंस से पहले दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर, नवभारत में क्राइम रिपोर्टर, नईदुनिया में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट और पत्रिका अखबार में रिपोर्टर के तौर पर 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now