रायपुर सेंट्रल जेल से फरार कैदी को लेकर गरमाई सियासत

Bhupesh Baghel

रायपुर। रायपुर केंद्रीय जेल से करीब 10 दिन पहले फरार हुए एक सजायाफ्ता कैदी के मामले में सियासत गर्मा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस पूरे मामले में उप मुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा को टार्गेट कर रहे हैं।

पूर्व सीएम बघेल का शनिवार को एक्स पर किया गया एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें वे कह रहे हैं कि कैदी फरार, विजय शर्मा खामोश!

इस पोस्ट के पीछे वजह बताई जा रही है कि जो कैदी फरार हुआ है, वह जेल के महिला बैरक नहीं, बल्कि पुराने जेल मुख्यालय में काम कर रहे थे। इस भवन को ही कवर्धा सदन बनाया जा रहा है, जिसको लेकर भूपेश बघेल गृह मंत्री विजय शर्मा को घेरने में लगे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘कैदी फरार, विजय शर्मा खामोश! जवाब तो देना होगा! आप सब जानते हैं कि प्रदेश में जो भी मुख्यमंत्री होता है, उनसे मिलने आने वालों के लिए एक सदन बनता है। पूर्व में मरवाही सदन, राजनांदगांव सदन, पाटन सदन और वर्तमान में कुनकुरी सदन इसके उदाहरण हैं।’

उन्होंने आगे लिखा, ‘प्रदेश में ऐसा पहली बार देखा जा रहा है कि एक मंत्री ने भी अपनी विधानसभा के लिए एक सदन बनाया है। प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने “कवर्धा सदन” का निर्माण करवाया है। इसके निर्माण कार्य में जेल के कैदियों से मजदूरी करवाई गई है। इस दौरान उम्रकैद की सजा काट रहा एक कैदी फरार भी हो गया है।’

इस मामले में जब जिम्मेदार अफसरों से संपर्क करने की कोशिश की, तो उनसे संपर्क नहीं हो सका। संपर्क होने पर उनका पक्ष हम रिपोर्ट में अपडेट करेंगे।

यह भी पढ़ें : नक्सलियों पर कार्रवाई की कांग्रेसी नेताओं ने की तारीफ, जानिए क्‍या बोले गृहमंत्री विजय शर्मा

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। द लेंस से पहले दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर, नवभारत में क्राइम रिपोर्टर, नईदुनिया में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट और पत्रिका अखबार में रिपोर्टर के तौर पर 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now