[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
किसने खरीदा देश के पहले पीएम जवाहर लाल का बंगला? 1100 करोड़ रुपये में हुई डील
स्वास्थ्य और जीवन बीमा पॉलिसियां GST मुक्‍त, जानिए इसके लिए AIIEA ने कैसे लड़ी लड़ाई?
वृंदा करात ने महिला आयोग को लिखा पत्र, दुर्ग नन केस की पीड़ित युवतियों ने द लेंस को बताई थी आपबीती
GST पर पीएम मोदी ने क्या कहा ?
पश्चिम बंगाल विधानसभा में बवाल, बुलाने पड़े मार्शल, बीजेपी विधायक अस्‍पताल में भर्ती
इंदौर के यशवंतराव अस्पताल में चूहे के काटने से दो नवजात की मौत
नक्सलवाद के खिलाफ रणनीति पर रायपुर में अहम बैठक
ठेका प्रथा के खिलाफ मितानिन का रायपुर कूच, जगह-जगह सड़क जाम
भारत की तेजी से फलती-फूलती टेम्पल इकोनॉमी
टैरिफ को अपील कोर्ट से झटके के बाद सुप्रीम अदालत पहुंचा ट्रंप प्रशासन  
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
अन्‍य राज्‍य

ओडिशा बंद : महिला सुरक्षा को लेकर कांग्रेस का हल्‍ला बोल, प्रभारी अजय कुमार लल्लू हिरासत में

अरुण पांडेय
Last updated: July 17, 2025 6:39 pm
अरुण पांडेय
Share
Odisha Bandh
SHARE

भुवनेश्‍वर। महिला सुरक्षा के मामले पर आज कांग्रेस सहित आठ विपक्षी दलों ने ओडिशा बंद के दौरान भुवनेश्‍वर में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया, जिसमें प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अजय कुमार लल्लू भी शामिल थे। बालासोर में एक कॉलेज छात्रा की मौत के विरोध में यह बंद बुलाया गया था। छात्रा ने पिछले हफ्ते आत्मदाह किया था और हाल ही में अस्पताल में उसकी मृत्यु हो गई थी। बुधवार को बीजू जनता दल ने भी ओडिशा बंद बुलाया था।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बालासोर में रेलवे पटरियों को भी जाम किया, जो राज्य सरकार के खिलाफ विरोध का हिस्सा था। भुवनेश्वर में परिवहन सेवाएं प्रभावित हुईं और दुकानें बंद रहीं। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और मामले की न्यायिक जांच की मांग की। बंद के चलते बाजार, स्कूल-कॉलेज बंद रहे और सड़कों पर वाहनों का आवागमन लगभग ठप हो गया।

कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इस घटना को भाजपा शासन की नाकामी करार देते हुए इसे एक सुनियोजित हत्या बताया। उन्होंने कहा, “ओडिशा में एक बेटी ने यौन उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाई, लेकिन उसे न्याय के बजाय धमकियां और अपमान सहना पड़ा। जिनका काम उसकी सुरक्षा करना था, उन्होंने उसे तोड़ने का काम किया। यह भाजपा के सिस्टम की विफलता है।”

राहुल गांधी ने बुधवार को छात्रा के पिता से फोन पर बात की और उन्हें न्याय के लिए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “बालासोर की उस बहादुर बेटी के पिता से बात कर उनके दर्द और संघर्ष को महसूस किया। मैंने उन्हें आश्वासन दिया कि कांग्रेस और मैं उनके साथ हैं। यह घटना सिर्फ अमानवीय नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए एक गहरा घाव है। हम पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।”

ओडिशा कांग्रेस प्रभारी अजय कुमार लल्लू ने राज्य सरकार पर छात्रा को न्याय से वंचित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार विरोध प्रदर्शनों को दबाने के लिए बल का उपयोग कर रही है, लेकिन कांग्रेस डरेगी नहीं। उन्होंने कहा, “राज्य सरकार पीड़िता को न्याय नहीं देना चाहती और गुंडागर्दी पर उतर आई है… हम डरने वाले नहीं हैं और राज्य सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और ओडिशा के मुख्यमंत्री को इस्तीफा देना होगा।”

दरअसल, बालासोर के फकीर मोहन स्वायत्त महाविद्यालय की एक छात्रा ने सोमवार को आत्मदाह कर लिया था, जिसके बाद उसकी मृत्यु हो गई। आरोप है कि उसे अपने कॉलेज के विभागाध्यक्ष द्वारा लंबे समय तक यौन उत्पीड़न का शिकार होना पड़ा। उसने इसकी शिकायत दर्ज कराई और प्राचार्य से मदद मांगी, लेकिन उसकी गुहार अनसुनी रही, जिसके चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।

TAGGED:BalasoreCongressFakir Mohan CollegeLatest_NewsOdisha BandhPROTEST
Previous Article BVP राष्ट्र निर्माण में भारत विकास परिषद की भूमिका अहम : अमित शाह
Next Article PCI President Montu Patel 5 हजार करोड़ के घोटाले के आरोपी भाजपा नेता और पीसीआई अध्यक्ष की गिरफ्तारी पर अदालत की रोक

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow

Popular Posts

बेनतीजा रही बिजली निजीकरण के मुद्दे पर प्रबंधन और समिति की बैठक, आगे बढ़ेगा कर्मचारियों का आंदोलन

  लखनऊ। राजधानी लखनऊ में सोमवार को बिजली निजीकरण के मुद्दे पर पॉवर कॉर्पोरेशन और…

By Lens News

ग्रोक एआई का देसी अंदाज :  हिंदी में दिया मज़ेदार जवाब, सोशल मीडिया पर मचा बवाल!

कल एक यूजर ने ग्रोक से अंग्रेजी में पूछा कि मेरे दस म्युचुअल फ्रैंड कौन-कौन…

By The Lens Desk

मुख्यमंत्री साय ने किया प्रदेश के पहले जनजातीय संग्रहालय लोकार्पण

रायपुर। नया रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को जनजातीय संग्रहालय लोकार्पण (Tribal Museum)…

By Lens News

You Might Also Like

अन्‍य राज्‍य

गुलबर्ग सोसाइटी केस : 23 साल बाद भी अधूरे न्याय की कहानी

By पूनम ऋतु सेन
Dishom Guru Shibu Soren
देश

‘धान कटनी आंदोलन’ से शिबू सोरेन बन गए दिशोम गुरु

By अरुण पांडेय
Highcourt on festive season
छत्तीसगढ़

राज्य सूचना आयुक्त की चयन प्रक्रिया पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की रोक

By दानिश अनवर
MAUSAM ALERT
देश

लू की चपेट में उत्तर भारत: जम्मू से मध्य प्रदेश तक गर्मी का कहर, 12 जून तक अलर्ट

By Lens News
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?